एक्स-वाइफ मलाइका ने खास बना दिया अरबाज का बर्थडे, देखें तस्वीरें और Video
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 05 Aug 2017 09:16 AM (IST)
मलाइका अरोड़ा ने अमृता अरोड़ा और कुछ खास दोस्तों के साथ मिलकर अरबाज का बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और दबंग, रेड्डी जैसी कई हिट फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले अरबाज खान ने कल धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. अरबाज खान के इस 50वें बर्थडे को किसी और ने नहीं बल्कि उनकी एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा ने खास बना दिया. मलाइका अरोड़ा ने अमृता अरोड़ा और कुछ खास दोस्तों के साथ मिलकर अरबाज का बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. मलाइका ने अरबाज का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरबाज तरबूज काटते हुए नजर आ रहे हैं. मलाइका ने अरबाज के तरबूज काटने वाली वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “अरबूज के लिए तरबूज, जन्मदिन की शुभकामनाएं. आप हमेशा खुश रहें.” वहीं इस वीडियो में अरबाज तरबूज काटते हुए नजर आ रहे हैं. केट काटने की ये तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने अरबाज को बर्थडे विश किया है. अरबजा ने भी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि वो 50वां बर्थडे जरूर मना रहे हैं लेकिन अब भी नॉट आउट हैं. मलाइका की बहन अमृता के साथ कुछ तस्वीरें भी देखने को मिली हैं, आप भी यहां देखें- आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज का तलाक इसी साल हुआ है लेकिन दोनों अक्सर ही साथ नज़र आते हैं. चाहें बात परिवार के किसी सदस्य का बर्थडे सलिब्रेट करने का हो या फिर छुट्टियां मनाने का, ये कपल बच्चों के साथ हमेशा नज़र आता है.