मुंबई: जब से मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हुआ है तभी से किसी एक्टर के साथ उनके डेटिंग की खबरें आती रही हैं. लेकिन अब इस पर मलाइका अरोड़ा ने चुप्पी तोड़ दी है और कहा है कि उन्होंने कभी डेटिंग नहीं की. इस  बारे में मलाइका ने वूट ओरिजनल्स के टॉक शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में इस बारे में बात की. इस शो को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया होस्ट करती हैं.

उन्होंने डेटिंग पर अपनी राय के बारे में पूछे जाने पर कहा,"मैं इन सबके लिए बहुत नई हूं. मैंने कभी भी डेटिंग नहीं की. मैंने जिस शख्स से डेटिंग की, उसी से शादी की."

बोल्ड और इंटिमेट सीन्स से भरपूर 'XXX अनसेंसर्ड' का ट्रेलर रिलीज, देखें

बता दें कि अभिनेत्री का उनके पूर्व पति अरबाज खान से एक बेटा है. तलाक के बाद भी दोनों ने बेटे के खातिर अपने रिश्तों में तल्खी नहीं आने दी है. खान परिवार के समारोह में मलाइका हमेशा ही नज़र आ जाती हैं.

मलाइका ने अपने बेटे अरहान के बारे में कहा,"मेरे बेटे की हर चीज के बारे में अपनी राय है. मेरे बेटे के दोस्त मुझे कूल समझते हैं क्योंकि मैं किसी की जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं करती."

यह भी पढ़ें-

बोल्ड ड्रेस में बहन करिश्मा के ऑफिस पहुंची करीना कपूर खान, देखें तस्वीरें

VIDEO: रणबीर कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को दिया ये चैलेंज