जेल से बाहर आए सनोज मिश्रा, वायरल गर्ल मोनालिसा संग पहुंचे महाकाल, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को लॉन्च करने वाले सनोज मिश्रा पिछले काफी समय से जेल में थे. अब वो जेल से बाहर आ चुके हैं. हाल ही में उन्हें मोनालिसा के साथ महाकाल के दरबार में देखा गया.

महाकुंभ 2025 में वायरल हुई मोनालिसा मुंबई पहुंच चुकी है. हालांकि, मुंबई आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी कुछ ज्यादा नहीं बढ़ी है. इसके पीछे की वजह ये है कि पिछले काफी वक्त से सनोज मिश्रा उनके साथ नहीं थे. क्योंकि वो जेल में सजा काट रहे थे.
कुछ समय पहने खबरें आई थीं कि सनोज मिश्रा को रिहा कर दिया गया है. सनोज मिश्रा ने जेल से बाहर आते ही ऐलान किया था कि वो धर्म बदल देंगे. इसी बीच सनोज मिश्रा को हाल ही में उज्जैन में महाकाल के दरबार में स्पॉट किया गय़ा.इस दौरान सनोज मिश्रा के साथ मोनालिसा भी थीं.
झूठे केस में फंसाया गया
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि सनोज मिश्रा लोगों से बात कर रहे हैं. सनोज वीडियो में ये भी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया था. वो सही हैं इसलिए जेल से रिहा हो गए हैं. सनोज मिश्रा ने कहा कि वो जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे.
View this post on Instagram
मोनालिसा ने जाहिर की खुशी
इस दौरान मोनालिसा भी सनोज मिश्रा के जेल से बाहर आने पर खुशी जाहिर करती हुई नजर आईं. सनोज मिश्रा ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.वीडियो को शेयर करते हुए सनोज मिश्रा ने कैप्शन में लिखा- किस तरह से मुझे झूठे केस में फंसाया गया था, ये तो पूरा देश जानता है.
जल्द शुरू होगी शूटिंग
मैंने दिल्ली पुलिस के आगे महाकाल के मंदिर में जाकर समर्पण किया था. अब जब मैं वापस आ चुका हूं तो नए सफर की शुरुआत भी महाकाल से कर रहा हूं. जल्द ही मैं फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाला हूं. महाकाल मंदिर में मेरे साथ वायरल गर्ल मोालिसा के भतीजे श्याम, उनके मित्र महेंद्र भाी लोधी, पत्नी रूबी मिश्रा, तिवाजी जी, राजेंद्र भाई साहब समेत कई शुभचिंतक उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें:-पिता की मौत हो या कैंसर की बीमारी हर मुसीबत में हिना खान की ढाल बने रॉकी, जानें कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL





















