Monalisa Learning Hindi: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा चर्चा में बनी रहती हैं. वो रातों रात पॉपुलर हो गई थीं. अब मोनालिसा का हर वीडियो खबरों में रहता है. मोनालिसा एक्टिंग सीख रही हैं. उन्हें कुछ और प्रोजेक्ट्स भी मिल गए हैं. अब मोनालिसा हिंदी पढ़ना सीख रही हैं. उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, इसमें वो किताब से हिंदी पढ़ती दिख रही हैं.
हिंदी पढ़ना सीख रही हैं मोनालिसा
मोनालिसा ने वीडियो शेयर कर लिखा- 'थोड़ा-थोड़ा सीख गई हूं.' वो वीडियो में वो पहली लाइन पढ़ती हैं- 'बात पुरानी है. गुजरात के एक गांव में वल्लभ नाम का का...' इसके बाद मोनालिसा कहती हैं कि आप सबका आशीर्वाद बना रहना चाहिए. अब मैं जल्द ही पढ़ना सीख जाऊंगी.
बता दें कि मोनालिसा जब से वायरल हुई हैं तब से पॉपुलैरिटी एंजॉय कर रही हैं. वो अपनी पहली विदेश ट्रिप भी कर चुकी हैं. मोनालिसा नेपाल गई थीं. वो एक्टिंग, फैशन, पढ़ाई सबकुछ सीख रही हैं ताकि इंडस्ट्री में आगे अच्छे से काम कर सके. मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. वो खूब रील्स बनाती हैं. मोनालिसा बॉलीवुड फिल्मों के गानों पर रील्स बनाती हैं.
मोनालिसा का ब्राइडल लुक हुआ वायरल
हाल ही में मोनालिसा का ब्राइडल लुक वायरल हुआ था. दरअसल, मोनालिसा ने मेकओवर लिया था. उन्होंने ब्राइडल लुक में देखकर फैंस हैरत में पड़ गए थे. मोनालिसा पूरे लुक में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. कजरारी आंखें, हैवी जूलरी और शिमरी आईमेकअप में मोनालिसा का लुक देखते ही बनता है. इसके अलावा मोनालिसा ने वेस्टर्न लुक भी लिया था. वो ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आई थीं. इसके साथ उन्होंने कर्ली हेयरलुक और न्यूड मेकअप लिया था.
मोनालिसा का ट्रांसफॉर्मेशन वायरल रहा. उन्हें इन लुक में पहचान पाना मुश्किल था.
ये भी पढ़ें- अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में नानी को कास्ट करेंगे एसएस राजामौली, महाभारत होगी ग्रैंड
