एक्सप्लोरर

Monalisa News: माला बेचने वाली लड़की को मिला फिल्म का ऑफर, बनेंगी रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी

Viral Girl Monalisa: प्रयागराज में माला बेचने आई वायरल गर्ल मोनालिसा के फैंस को बहुत कम समय में ही एक और खुशखबरी मिली है कि वो जिसे पसंद करते हैं वो बहुत जल्द बड़े पर्दे पर आने वाली हैं.

Viral Girl Monalisa: फुटपाथ पर रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा को फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला है. फिल्मकार सनोज मिश्रा ने अपनी आने वाली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने का ऑफर दिया. मोनालिसा और उसके परिवार ने फिल्म करने पर सहमति जताई है.

इस फिल्म में मोनालिसा रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का रोल अदा करेंगी. इस फिल्म की शूटिंग पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग जगहों पर अप्रैल से जून तक होगी.ये फिल्म अक्टूबर या नवंबर में रिलीज होगी.

शूटिंग से पहले मोनालिसा लेंगी एक्टिंग की ट्रेनिंग
शूटिंग से पहले तीन महीने तक मोनालिसा को मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. मोनालिसा और उसके पिता महाकुंभ में प्रशंसकों द्वारा लगातार परेशान किए जाने की वजह से अपने घर मध्य प्रदेश के महेश्वर चले गए हैं. फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा और उनकी टीम दो दिन बाद महेश्वर पहुंचकर मोनालिसा और उनके परिवार वालों से मुलाकात करेंगे.महेश्वर में ही उनके साथ साइनिंग कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा.

मोनालिसा तक कैसे पहुंचे डायरेक्टर
डायरेक्टर सनोज मिश्रा एबीपी न्यूज पर मोनालिसा का इंटरव्यू देखने के बाद उसे तलाशते हुए प्रयागराज महाकुंभ आ पहुंचे हैं. यहां उनकी परिवार के सदस्यों से उनकी मुलाकात हुई. परिवार के सदस्यों ने सनोज मिश्रा की मोबाइल फोन पर बातचीत मोनालिसा और उसके पिता से कराई है.


Monalisa News: माला बेचने वाली लड़की को मिला फिल्म का ऑफर, बनेंगी रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी

फिल्म के ऑफर पर खुश हैं मोनालिसा
सनोज मिश्रा के मुताबिक फिल्म में काम मिलने का ऑफर सुनकर मोनालिसा और उसका परिवार बेहद खुश व उत्साहित है. उनके मुताबिक इस फिल्म में काम मिलने के बाद मोनालिसा के परिवार की गरीबी खत्म होगी और आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी. मोनालिसा की दादी का कहना है कि फिल्मों में काम मिलने से उनकी पोती की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो जाएगी.

सनोज मिश्रा का कहना है कि उन्होंने एबीपी न्यूज समेत वायरल वीडियो में मोनालिसा की सादगी देखी. उन्होंने बताया कि वो मोनालिसा की सादगी देखकर प्रभावित हुए और अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में काम देने का फैसला किया. उनके मुताबिक बेहद साधारण परिवार की लड़की अब सिल्वर स्क्रीन पर भी चमकती हुई नजर आएगी.

मोनालिसा की सादगी पर क्या बोले डायरेक्टर

सनोज मिश्रा का कहना है कि मोनालिसा की मुस्कुराहट काफी प्रभावित करने वाली है. वह बिना मेकअप के ही खूबसूरत लगती है और वह कुछ भी बनावटी नहीं करती. सनोज मिश्रा के मुताबिक बॉलीवुड के तमाम दूसरे लोग भी मोनालिसा की खूबसूरती और सादगी से प्रभावित हैं.

कुछ दूसरे लोग भी उसे जल्द ही अपनी फिल्मों में मौका दे सकते हैं. इस बीच मोनालिसा की सोशल मीडिया आईडी हैक कर ली गई है. किसी ने उनकी आईडी को हैक कर उसे ब्लॉक कर दिया है. 

ये फिल्में बना चुके हैं सनोज
फिल्मकार सनोज मिश्रा अब तक एक दर्जन फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं. उनकी फिल्मों में काशी टू कश्मीर, डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल, लफंगे नवाब, गांधीगिरी, शशांक, गजनवी और राम की जन्मभूमि प्रमुख हैं.

और पढ़ें: अक्षय कुमार ने मुंबई में डबल कीमत में बेचा अपना अपार्टमेंट, एक्टर को हुआ 78% का मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
'जेलर 2' के आते ही 'दृश्यम 3' की कमाई को लगा झटका, जानें- 350 करोड़ का आंकड़ा छूने से है कितनी दूर?
'जेलर 2' के आते ही 'दृश्यम 3' की कमाई को लगा झटका, जानें- 13वें दिन का कलेक्शन
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget