आगरा: माधुरी दीक्षित नेने ने अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया. इस मौके पर अभिनेत्री ने कहा कि उनका 'भारत के प्रति प्रेम अटूट है'. माधुरी ने शनिवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें दंपति अपने दोनों बेटों अरीन और रयान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 17 वीं शताब्दी के संगमरमर मकबरे के सामने पोज देते हुए नजर आए.

माधुरी ने इस हफ्ते की शुरुआत में पति श्रीराम नेने के साथ अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मनाई थी. माधुरी ने ताजमहल के सामने अपने पति और उनकी बहन की तस्वीर को भी साझा किया.

माधुरी ने शीर्षक में लिखा, "राम और उनकी बहन का यह शॉट मुझे पसंद है. अब थोड़ा आगे करें. भारत के साथ प्रेम अटूट है. जय हिंद."

 

माधुरी ने पेशे से डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ 17 अक्टूबर, 1999 को शादी की थी.