मुम्बई : हाल ही में कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस द्वारा निर्देशित इंडो कंटेम्पररी डांस फेस्टिवल 'जुगनी' में बतौर मुख्य अतिथि अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं माधुरी दीक्षित ने कुछ फिल्मों में अपने सह-कलाकार रहे दिवंगत विनोद खन्ना को याद किया. एबीपी न्यूज़ संवाददाता द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में‌ विनाद खन्ना को याद करते हुए माधुरी ने कहा, ''विनोद जी बहुत ही बेहतरीन कलाकार थे. वो श्रेष्ठतम‌ अभिनेताओं में से एक थे. मैंने जब उनके साथ काम किया था, तो मैं बहुत नई और बहुत छोटी थी. मैं अक्सर (सेट पर) उन्हें ऑब्जर्व किया करती थी. एक फिल्म‌ थी, जो कि एक कमर्शियल‌ फिल्म‌ तो नहीं थी. विनोद खन्ना कि उस फिल्म‌ का नाम 'अचानक' था, जिसमें उन्होंने‌ बेहतरीन काम‌ किया था. हमारी पीढ़ी के कलाकारों ने उनके साथ काम‌ करके बहुत कुछ सीखा है. उनका यूं चले जाना बेहद दुखद है.'' बता दें कि माधुरी दीक्षित ने विनोद खन्ना के साथ 'जमीन', 'महासंग्राम', 'दयावान' जैसी कुछ फिल्मों में साथ काम किया था. 1988 में रिलीज हुई 'दयावान' में माधुरी दीक्षित ने बतौर विनोद खन्ना की हीरोइन काम‌ किया था और फिल्म में दोनों‌ का एक किस सीन काफी चर्चित हुआ था. हालांकि माधुरी दीक्षित ने काफी बाद में विनोद खन्ना के साथ किए इस किस सीन पर अफसोस जताया था.

70 साल के विनोद‌ खन्ना का कैंसर की बीमारी के चलते मुम्बई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन‌ अस्पताल‌ ऐंड रिसर्च सेंटर में 27 अप्रैल को निधन हो गया था.