नई दिल्ली : बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. अलंकृता श्रीवास्तव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का ट्रेलर चार अलग-अलग उम्र की महिलाओं की कहानी को बताता है, जो बंदिशों को तोड़कर अपनी मर्जी से जिंदगी जीना चाहती हैं.
फिल्म में बुर्के को एक प्रतीक के रूप में पेश किया गया है, जिसे ये चारों महिलाएं उतार फेंकना चाहती हैं. फिल्म में अनुभवी अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह से फोन पर बात करते हुए उनसे काफी छोटी उम्र का युवक उनकी ओर आकर्षित हो जाता है. ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ के ट्रेलर को देखने से लगता है कि महिलाएं बुर्का फेंककर दमघोंटू पुरुषप्रधान समाज की बाधाओं को पार कर खुली हवा में सांस लेना चाहती हैं.VIDEO : रिलीज हुआ 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' का ट्रेलर, क्या आपने देखा?
एबीपी न्यूज़ | 27 Jun 2017 11:21 PM (IST)