नई दिल्ली: फिल्म 'जूली 2' रिलीज से पहले अपने लीक्ड सीन को लेकर सुर्खियों में हैं. ये फिल्म अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है लेकिन उससे पहले इस फिल्म का एक सीन लीक हो गया है. इस लीक हुए सीन में फिल्म की हिरोइन राय लक्ष्मी अपने को-स्टार के साथ इंटिमेट होती नजर आ रही हैं.
राय लक्ष्मी ने इसे लेकर काफी हैरान हैं. इंटरटेनमेंट की वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में उन्होंने कहा, ''मैं तो फिल्म को प्रमोट करने में व्यस्त हूं. मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये सीन लीक हो चुका है. यह बहुत ही मुर्खतापूर्ण है कि किसी ने फिल्म को रिलीज करने से पहले ही इसे लीक कर दिया.''