L2 Empuraan BO Day 5 Worldwide: मोहनलाल की एल 2: एम्पुरान ने रचा इतिहास, छावा को कड़ी टक्कर देते हुए बनाया ये रिकॉर्ड
L2 Empuraan BO Day 5 Worldwide: मोहनलाल की फिल्म एल 2: एम्पुरान ने वर्ल्डवाइड झंडे गाड़ दिए हैं. फिल्म ने सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं.

L2 Empuraan BO Day 5 Worldwide: मोहनलाल की फिल्म एल 2: एम्पुरान ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाढ़ रही है. फिल्म 27 मार्च को रिलीज हुई थी और इसमें 17 कट लगे थे. इसके बावजूद फिल्म धुंआधार परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने 5 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ऐसा करने वाली सबसे तेज मलयालम फिल्म बन गई है.
मेकर्स के मुताबिक, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा- फिल्म ने अपने स्टाइल में 200 करोड़ बैरियर को तोड़ दिया है. एम्पुरान ने हिस्ट्री क्रिएट कर दी है.
View this post on Instagram
इंडिया में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक ओपनिंग की थी. फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 21 करोड़, दूसरे दिन 11 करोड़ तीरे दिन 13.25 करोड़, चौथे दिन 13.65 करोड़ और पांचवे दिन फिल्म ने 11 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने मलयालम में सबसे ज्यादा कमाई की है. मलयालम में पहले दिन फिल्म ने 18.6 करोड़, दूसरे दिन 10.15 करोड़, तीसरे दिन 12.15 करोड़, चौथे दिन 12.6 करोड़ और पांचवे दिन 10.4 करोड़ कमाए. अभी तक टोटल कलेक्शन 63.9 करोड़ रुपये है.
एल 2: एम्पुरान का 5 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 200 करोड़
इंडिया नेट कलेक्शन-70 करोड़
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन-82 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन- 118 करोड़
वहीं बता दें कि छावा ने भी 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 228.85 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. छावा ने 4 दिनों में 195.60 करोड़ कमाए थे. 2025 में रिलीज हुई फिल्मों की इस लिस्ट में छावा पहली फिल्म है 5 दिन में 200 करोड़ कमाने वाली. वहीं अब छावा को कड़ी टक्कर देते हुए एल 2: एम्पुरान भी शामिल हो गई है. बता दें कि छावा ने इंडिया में 7 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी.
एम्पुरान की बात करें तो फिल्म को पृथ्वीराज सुकुमारन ने डायरेक्ट किया है. ये 2019 में आई लुसिफर की सेकंड इंस्टॉलमेंट है. मोहनलाल को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंट हैं अरबाज खान की दूसरी बीवी शूरा? सलमान खान की ईद पार्टी में मिला बड़ा हिंट
Source: IOCL

























