मां बनने के 6 महीने में ही एक्ट्रेस कायली जेनर ने दिखाए 'एब्स'
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 30 Aug 2018 10:05 AM (IST)
हमेशा अपने बोल्ड और हॉट अवतार की वजह से सुर्खियों में रहने वाली इस एक्ट्रेस ने मंगलवार को वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि उनके एब्स दोबारा बन गए हैं.
लॉस एंजेलिस: छह महीन पहले ही बेटी स्टॉर्मी को जन्म दे चुकीं रियलिटी टीवी स्टार कायली जेनर ने बताया है कि उनके 'एब्स' दोबारा बन गए हैं. हमेशा अपने बोल्ड और हॉट अवतार की वजह से सुर्खियों में रहने वाली इस एक्ट्रेस ने मंगलवार को वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि उनके एब्स दोबारा बन गए हैं. अपने स्नैपचेट एकाउंट ने 21 वर्षीया अभिनेत्री शीशे के सामने क्रॉप टॉप और लॉ कट स्वीटपैंट्स पहने खड़ी दिख रही हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, "एब्स की वापसी." आपको बता दें कि काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं में शाामिल हैं. कुछ दिनों पहले ये खबर आई कि बिजनेस वुमेन जेनर ने फरवरी 2016 'काइलीकॉस्मेटिक्स' की स्थापना की थी. उसकी कंपनी ने 63 करोड़ डॉलर की सम्पत्ति अर्न की है. 20 साल की मॉडल ने 90 करोड़ डॉलर की संपत्ति अर्जित करने में कामयाबी हासिल की है. देखिए कायली की कुछ तस्वीरें-