प्राइम वीडियो पर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई वेब सीरीज 'संकल्प' में एक्ट्रेस कुब्रा सैत एक कॉप के किरदार में नजर आ रही है. 'परवीन' का ये किरदार मानो कुब्रा के लिए ही लिखा गया है. इस किरदार को उन्होंने पूरी लगन, मेहनत के साथ निभाया. हाल ही में उन्होंने इस सीरीज के अपने एक्पीरियंस के बारे में एबीपी न्यूज के साथ बात की है, आइए बताते हैं उन्होंने इस किरादार के लिए कैसी तैयारियां कीं और सेट पर उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा है.

Continues below advertisement

'संकल्प' वेब सीरीज में कॉप के किरदार के लिए आपने कैसे और कितनी तैयारियां की?इस सवाल के जवाब में कुब्रा ने बताया, 'वैसे, तैयारी सिर्फ काम के दौरान नहीं उससे पहले और बाद में भी होती है. ये जो स्क्रिप्ट है ये इतने खूबसूरत तरीके से लिखी गई है और इतने अच्छे को-एक्टर्स हैं, इतने अच्छे निर्देशक हैं तो बस मुझे तो कुछ सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी. इन्फैक्ट मैंने जो सबसे ज्यादा मेहनत की है वो हिंदी सीखने में की है, क्योंकि इस सीरीज में बहुत शुद्ध हिंदी बोली गई है'.

सीरीज में आपने नाना पाटेकर के साथ काम किया है, उसका एक्सपीरियंस कैसा रहा?कुब्रा इस सीरीज में पहली बार नाना पाटेकर के साथ काम कर रही हैं, उनके साथ काम करने के इस एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'बहुत खूबसूरत, वो बहुत खूबसूरत इंसान हैं, उनके साथ काम करके बहुत मजा आया. उनसे बहुत इंस्पिरेशन मिली है. ये जो दिग्गज होते हैं ये कभी आपको आकर कुछ नहीं सिखाते हैं, आप उनसे नहीं सीखते हो जो आपको आगे से आकर सिखाना चाहते हैं, नाना सर अपने स्क्रिप्ट्स लिखते हैं, साथ में बैठकर अपने हाथ से अपनी किताब में वो खुद लिखते हैं. वो एक बार सेट पर आते हैं तो वैनिटी में नहीं जाते जब तक शूट चल रहा होता है. तो ये छोटी- छोटी बातें आपको सीखने की होती हैं. मैं ये नहीं कहती कि उनका तरीका सबके लिए करेक्ट है, उनके तरीके से मैंने बहुत कुछ सीखा'.

Continues below advertisement

नाना पाटेकर इतने सीनियर एक्टर हैं ऐसे में उनके साथ काम करने में आपको डर नहीं लगा?सीनियर एक्टर के साथ काम करके कुब्रा ने बहुत कुछ सीखा है, उन्होंने इसके बारे में बताया. 'नहीं नहीं, मुझे डर किसी से भी नहीं लगता, और मतलब अब तो मैं किसी चीज से नहीं डरती. ये तो हमारे ऊपर है ना कि हम अपने मन में ये स्टोरी बनाएं कि भाई वो तो इतने सीनियर हैं, अब मुझे डरना होगा. वो मुझसे सीनियर हैं वो मुझे डाटेंगे, उन्होंने तो ऐसा किया ही नहीं. मेरे दिमाग के अंदर जो स्टोरी चल रही थी, वो मेरी स्टोरी है, मेरी ही स्टोरी की वजह से अगर उन्होंने मुझे डांटा तो मेरी स्टोरी पक्की हो गई, देखो मैंने कहा था कि वो डाटेंगे'.

आप कॉप का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, तो आपकी इसके लिए कोई इंस्पिरेशन है?वैसे तो कुब्रा ने इससे पहले भी कई बार कॉप का केरेक्टर प्ले किया है. इस कैरेक्टर के लिए उन्होंने खुद से ही इंस्पिरेशन ली है. कुब्रा ने बताया, 'नहीं, मैंने खुद कॉप दो बार प्ले किया है, मैं खुद अपनी इंस्पिरेशन हूं. क्योंकि आप एक कॉप प्ले करते हो, फिर दूसरा कॉप प्ले करते हो फिर तीसरा प्ले करते हो तो ऑटोमेटिकली लोग बोलना शुरू कर देते हैं कि स्टीरियोटाइप हो गया, टाइपकास्ट हो गया. लेकिन ऐसा नहीं है, दो इंसान कभी भी सेम नहीं हो सकते, दो कैरेक्टर कभी भी सेम हो ही नहीं सकते'.

'रेडी' से लेकर अपने करियर में उतार- चढ़ाव के बारे में आप क्या बोलेंगी?अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक के उतार- चढ़ाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, 'नहीं, मुझे तो चढ़ाव ही नजर आए हैं. मुझे तो नहीं लगा कि कोई उतार आया था. आप कभी बड़ी छलांग लगाते हो, कभी छोटी छलांग लगाते हो. एक्टिंग और करियर भी गेम है भाई, हर स्टेप आपको एक ही लेवल की नहीं मिलेगी, एक स्टेप बड़ी होगी, फिर एक स्टेप छोटी होगी लेकिन मैं आगे बढ़ रही हूं, इतना मुझे पता है'.

आगे आने वाले समय में आप किस तरह के कैरेक्टर्स प्ले करना चाहती हैं?कुब्रा ने जैसे कैरेक्टर सोचे भी नहीं थे वो उन्हें भी प्ले कर रही हैं. उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि मैं प्ले कर रही हूं, जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था ना मैंने वो कैरेक्टर प्ले किए हैं. तो मैं बोलती हूं कि इतना लोड नहीं लेना लाइफ में, अगर वो मिला तो मैं खुश हो जाऊंगी, अगर ये नहीं मिला तो मैं दुखी हो जाऊंगी. ऐसा कुछ नहीं है, मुझे वाकई में लगता है कि जो काम आपको मिल रहा है उसे आप सच्चाई के साथ करोगे तो आपको उसका फल मिल ही जाएगा. जो आपके दिमाग में आ रहा है, जिस काम के लिए आपके मन में 'हां' आती है, आप वो काम करो. करते जाओ, और देखो आपका अच्छा होता जाएगा'.

आगे कुब्रा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में एक्साइटमेंट जताया है. उन्होंने बताया कि 'फर्जी 2' हाल ही में अनाउंस हुई है. इसके अलावा भी उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं जिनको लेकर वो खुद बहुत एक्साइटेड हैं.