गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने 11 मार्च को अपने करीबियों की मौजूदगी में मुंबई में इंटीमेट शादी कर ली. इस कपल की शादी में बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स जगत के कई दिग्गज पहुंचे थे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर कृतिका और गौरव की शादी की इनसाइज तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते दिख रहे हैं.
कृतिका-गौरव की शादी की इनसाइड तस्वीरेंकृतिका कामरा और गौरव कपूर 11 मार्च को ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए. न्यूली मेरिड कपल अपनी शादी में मिनिमल लेकिन एलिगेंट वेडिंग आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रहा था. वहीं अब सोहा अली खान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ इनसाइड फोटोज़ शेयर की हैं. बता दें कि सोहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दूल्हा-दुल्हन के साथ कई फोटोज़ शेयर कीं.
एक तस्वीर में दूल्हा और दुल्हन गोल्डन साड़ी में सजीं ब्राइड्समेड्स के बीच बैठा हुआ नजर आ रहा है.
दूसरी तस्वीर में भी कृतिका और गौरव ब्राइडसमेड्स से घिरे हुए अपने वेडिंग डे को एंजॉय करते दिख रहे हैं.
बता दें कि सोहा और कृतिका के बीच एक मज़बूत बॉन्ड हैं और उन्हें अक्सर वेकेशन पर जाते देखा जाता है. सोहा ने कृतिका के साथ सेल्फी लेते हुए अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं है
वहीं सोहा ने दुल्हन की एक प्यारी सी तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह एक छोटी बच्ची का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं.
सोहा ने कृतिका और गौरव की शादी का एक कैंडिड मोमेंट भी कैप्चर किया जिसमें कपल अपनी शादी रजिस्टर कराता हुआ नजर आ रहा है. तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा है, “ टू के लाइफटाइम ऑफ लव, कृतिका और गौरव.”
11 मार्च को शादी के बंधन में बंधे कृतिका-गौरवबता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने बुधवार, 11 मार्च को मुंबई में एक छोटी सी सेरेमनी में शादी की. अपनी सादे वेडिंग सेरेमनी के बाद, कपल ने मीडिया को भी पोज दिए. इस दौरान एक्ट्रेस लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि गौरव क्रीम कलर की शेरवानी में बहुत जंच रहे थे. दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखे, और तस्वीरों के लिए पोज़ भी दिया.
कृतिका-गौरव की शादी में पहुंचे थे कई बॉलीवुड सेलेब्सकृतिका और गौरव की वेडिंग सेरेमनी एक छोटी सी सेरेमनी थी जिसमें सिर्फ़ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए, शादी में सोहा अली खान, फरहान अख्तर और अन्या सिंह के अलावा, मलाइका अरोड़ा भी पहुंची थीं. नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी कपल को बधाई देने के लिए सेरेमनी में शामिल हुए थे.
कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के अलावा, युवराज सिंह, अजीत अगरकर, आशीष नेहरा और ज़हीर खान जैसे पूर्व क्रिकेटर भी अपनी पत्नियों के साथ शादी में शामिल हुए.
