देश भर में कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए जारी लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने कुकिंग स्किल्स को फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. सेलेब्स अपनी फेवरेट डिश बना रहे हैं और फैंस के साथ शेयर भी कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें फैंस से काफी प्यार भी मिल रहा है.
हाल ही में पुलकित सम्राट ने प्रॉन बनाकर अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा को हैरत में डाल दिया. कृति ने इंस्टाग्राम पर पुलकित द्वारा बनाई गई प्रॉन करी की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "और फिर स्वादिष्ट खाना बनकर तैयार हुआ! पुलकित सम्राट अपने कुकिंग स्किल्स को शो ऑफ कर रहे हैं."
