नई दिल्ली: देश के सबसे महान गायकों की लिस्ट में टॉप पर शुमार गायक और संगतीकार किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को बंगाली परिवार में हुआ था. अपने फिल्मी करियर में किशोर कुमार ने करीब 1500 से ज्यादा गाने गाए. 70-80 के दशक के बीच जितने लोगों ने मोहम्मद रफी की आवाज को पसंद किया उतना ही किशोर कुमार की आवाज को भी सराहा. किशोर ने अपनी आवाज से लाखों दिलों को छूकर अपना बनाया. उनके जन्मदिन पर सुनते हैं किशोर कुमार के वो दस गाने जो हर महफिल में रंग जमा देते हैं.

1. मेरे महबूब कयामत होगी2. तेरे बिना जिंदगी से 3. ओ मेरे दिल के चैन4. चिंगारी कोई भड़के5. मेरे सपनो की रानी6. पल पल दिल के पास7. हमे तुमसे प्यार कितना8. मेरे सामने वाली खिड़की में9. रात कली एक ख्वाब में 10. जिंदगी के सफर में