Kis Kisko Pyaar Karoon 2: ईद पर कपिल शर्मा ने दिया फैंस को तोहफा, शेयर किया 'किस किसको प्यार करूं 2' का फर्स्ट लुक
Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं. वो कई फिल्में कर चुके हैं और अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है.

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिर से एक बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उन्होंने ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की अनाउंसमेंट कर दी है. साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट पोस्टर शेयर कर दिया है. जिसमें वो दूल्हा बने नजर आ रहे हैं.
कपिल शर्मा जब भी किसी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हैं तो उनके फैंस खूब खुश हो जाते हैं. कपिल को फिल्म में देखने का फैंस इंतजार करते हैं. अब उन्होंने फिल्म की जानकारी फैंस को दे दी है.
शेयर किया फर्स्ट लुक
कपिल शर्मा ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- ईद मुबारक. किस किसको प्यार करूं 2. फोटो में कपिल शर्मा व्हाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने सेहरा लगाया हुआ है. वो सेहरा हटाकर देखते नजर आ रहे हैं. उनके साथ एक लड़की खड़ी हैं. उनका चेहरा घूंघट से ढका हुआ है. दुल्हन के भी सेहरा बंधा हुआ है. इस पोस्ट को देखकर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.
View this post on Instagram
फैंस हुए खुश
कपिल शर्मा के इस पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. भारती सिंह ने भाई कपिल शर्मा को बधाई दी. एक ने लिखा- मुबारकबाद हो भाई. एक ने लिखा- लोग कहते हैं ये फ्लॉप थी... गुड मूव लव इट. दे मारा दूसरा पार्ट. एक ने लिखा- वाह भाई, कमाल हो गया. एक ने लिखा- ईद मुबारक.
कपिल शर्मा ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है. वो अब तक 9 फिल्मों में काम कर चुके हैं. कपिल शर्मा ने साल 2010 में आई फिल्म भावनाओं को समझो से शुरुआत की थी. उसके बाद साल 2015 में वो किस किसको प्यार करूं लेकर आए थे. जिसने लोगों को खूब हंसाया था. अब कपिल इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL






















