एक्सप्लोरर

'लापता लेडीज' की ऑस्कर में एंट्री पर गदगद हुईं किरण राव, आमिर खान बोले- पूरी टीम पर गर्व है

Laapataa Ladies Entry In Academy Award 2025: 'लापता लेडीज' को ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में एंट्री मिलने पर किरण राव ने खुशी जाहिर की है. वहीं आमिर खान और नितांशी गोयल ने भी इस गुड न्यूज पर रिएक्ट किया है.

Laapataa Ladies Entry In Academy Award 2025: चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान 'द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया' ने किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' के ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में एंट्री की घोषणा की. इस गुड न्यूज के आने के बाद फिल्म की डायरेक्टर किरण राव और टीम ने खुशी जताई है. किरण अपनी फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में ऑफिशियल एंट्री पर काफी खुश है.

बता दें कि जहां इस फिल्म का डायरेक्शन आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने किया है. वहीं इसे किरण, आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. तो वहीं रवि किशन, नितांशी गोयल, प्रतिभा राणा, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम ने अहम रोल निभाया है. फिल्म इसी साल 1 मार्च को रिलीज हुई थी.

किरण राव ने कहा- मैं बहुत सम्मानित और खुश हूं 

किरण राण ने अपनी फिल्म की ऑस्कर में एंट्री पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, 'मैं बहुत सम्मानित और खुश हूं कि हमारी फिल्म 'लापता लेडीज' को एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना गया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kiran Rao (@raodyness)

यह सम्मान मेरी पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दर्शाता है, जिनके समर्पण और जुनून ने इस कहानी को जीवंत बना दिया. सिनेमा हमेशा लोगों को कनेक्ट करने, सीमाओं को पार करने, और महत्वपूर्ण बातचीत शुरू करने का एक मजबूत जरिया बन रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि ये फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी, जैसे ये इंडिया में सभी के द्वारा खूब पसंद की गई है.

मैं पूरी कास्ट और क्रू का भी शुक्रिया अदा करती हूं

किरण ने आगे लिखा कि, 'मैं सिलेक्शन कमिटी और इस फिल्म में विश्वास रखने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. इस साल इतनी सारी कमाल की भारतीय फिल्मों में से चुना जाना एक बड़ा सम्मान है, जो सभी इस मान्यता के हकदार हैं. मैं आमिर खान प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियोज को उनके इस विजन में उनके मजबूत समर्थन और विश्वास के लिए अपना दिल से धन्यवाद देना चाहती हूँ.

इतने टैलेंटेड और पैशनेट प्रोफेशनल्स के टीम के साथ काम करना एक सम्मान रहा है, जिन्होंने इस कहानी को सुनाने के लिए मेरी कमिटमेंट को शेयर किया है. मैं पूरी कास्ट और क्रू का भी दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिनके टैलेंट, डेडीकेशन और कड़ी मेहनत ने इस फिल्म को मुमकिन बनाया. यह सफर इस शानदार कोलैबोरेशन और ग्रोथ से भरा अनुभव रहा है.

दर्शकों को कहना चाहूंगी कि, आपका प्यार और सपोर्ट हमारे लिए सब कुछ है.इस फिल्म पर आपका विश्वास हमें फिल्म मेकर्स के रूप में क्रिएटिव बाउंड्रीज को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. इस शानदार सम्मान के लिए एक बार फिर धन्यवाद. हम इस सफर को आगे बढ़ाने के लिए बहुत उत्साहित हैं.'

आमिर खान बोले- किरण और उनकी टीम पर गर्व है

एक्टर और 'लापता लेडीज' के प्रोड्यूसर आमिर खान ने कहा कि, 'हम सभी इस खबर से बहुत खुश हैं. मुझे किरण और उनकी पूरी टीम पर बहुत गर्व है. मैं फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हमारी फिल्म को चुना. 

हमारे दर्शकों, हमारे मीडिया और पूरी फिल्म बिरादरी को मेरा हार्दिक आभार, उन सभी के प्यार और समर्थन के लिए जो उन्होंने लापता लेडीज को दिए हैं. जियो और नेटफ्लिक्स दोनों को धन्यवाद, जिनके साथ काम करने के लिए ये बेहतरीन साझेदार रहे हैं. मैं बहुत खुश हूं कि हमारी सारी मेहनत सफल हो गई. आप सभी को धन्यवाद. उम्मीद है कि लापता लेडीज अकादमी के सदस्यों का दिल जीतने में सक्षम होगी. प्यार.'

नितांशी गोयल बोलीं- सपने पूरे हो रहे हैं

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IMDb India (@imdb_in)

ऑस्कर के लिए भेजी गई 'लापता लेडीज' को लेकर नितांशी गोयल ने भी खुशी जाहिर की. उन्होंने फिल्म में अहम रोल निभाया था. नितांशी ने एबीपी न्यूज संग बातचीत में कहा कि, 'सपना था तो ही था, बहुत मेनिफेस्टेशन भी थी, बहुत इच्छा थी मेरी और मेरी ही नहीं, पूरी टीम की कि हमारी फिल्म ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री के तौर पर सेलेक्ट हो. 

जब हम पैनल डिश्कशन में भी बैठे थे तो बार बार हमारे मन में यही आता था कि काश! हमारी फिल्म का सेलेक्शन हो जाए और आज जब मैंने ये न्यूज़ देखी तो मैं बहुत बहुत ग्रेटफुल हूं, शुक्रगुजार हूं किरण मैम, आमिर सर, जिओ स्टूडियोज का जिन्होंने हम सबको इस तरह से उड़ने का मौका दिया. दर्शकों का खासतौर पर शुक्रिया, जिन्होंने हमें इतना ज्यादा प्यार दिया. उनके प्यार की वजह से हमने इतने बड़े बड़े सपने देखे, उनकी वजह से सपने पूरे भी हो रहे हैं.

उम्मीद रखेगें कि फिल्म जीत जाए

नितांशी ने आगे बताया कि, जब ये उम्मीद रखी है कि ये फिल्म इंडिया से जा सकती है तो ये उम्मीद भी रखेगें कि फिल्म जीत जाए...उम्मीद करती हूं कि हमारी फिल्म ऑस्कर जीतेगी, और जीतेगी तो ये एक बहुत बड़ा माइल स्टोन होगा. वैसे सेलेक्शन ही हमारे लिए बहुत बड़ा माइलस्टोन है. बेस्ट फ़िल्म जीते, ये उम्मीद करती हूं... मुझे लगता है कि फिल्म में जो जज्बात हैं उसमें राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय सभी तरह के दर्शकों के दिलों को छुआ है. हमारी फिल्म ये भी दिखाती है कि कैसे सिनेमा विभिन्न संस्कृतियों तक पहुंचकर कहानियों और भावनाओं को आकार देता है. जब बाहर के दर्शक भी इतना कनेक्ट कर रहे हैं हमारी फिल्म से तो और प्यार देकर तो हमें जितवा भी दें.'

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Date: इस बार होगा 'टाइम का तांडव', BB18 का नया प्रोमो जारी, जानें- कब ऑन एयर होगा सलमान खान का शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

रुपया Vs dollar :Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान—जल्द दिखेगी recovery | Paisa Live
Repo Rate में कटौती + 1 लाख करोड़ OMO खरीद | RBI Governor का बड़ा बयान | Paisa Live
Goa Nightclub Fire: गोवा के जिस क्लब में लगी आग उसमें बढ़ गया मौत का आंकड़ा, जांच के आदेश जारी
चलती Train में doctor कैसे मिलता है? जानिए Railway की Emergency Medical Service! | Paisa Live
Goa Nightclub Fire: ABP News पर बोले गोवा के सीएम, नाइट क्लब में हुई घटना की गहनता से होगी जांच

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
Breakup Stages: हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
Embed widget