Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुके हैं. जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में गेस्ट्स का भी आना लगा हुआ है. शाहिद कपूर, करण जौहर, अश्विनी यार्डी, अरमान जैन, अंकित तिवारी और कई सेलेब्स वेन्यू पर पहुंच चुके हैं. वहीं एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई सिद्धार्थ मल्होत्रा की नानी ने भी कियारा से एक्टर की शादी पर खुशी जताई.
सिद्धार्थ की नानी ने कपल को दिया अपना आशीर्वाददरअसल सिद्धार्थ के एयरपोर्ट पहुंचने पर उनकी नानी को भी पैपराजी ने अपने कैमरे में क्लिक किया था. इस दौरान उन्होंने कियारा के साथ अपने नाती यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की खुशी जाहिर की और कपल को अपना आशीर्वाद भी दिया.
सिद्धार्थ-कियारा की संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरलइस बीच, कपल के संगीत सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में संगीत सेरेमनी का वेन्यू डार्क पिंक करटेन से सजा हुआ नजर आ रहा है. मेहमानों के बैठने के लिए भी काफी रॉयल अरेंजमेंट्स किए गए नजर आए ताकि सभी गेस्ट कंफर्टेबली परफॉर्मेंस को एंजॉय कर सकें. छत को बड़े-बड़े झूमरों से सजाया गया था जो एक रॉयल फीलिंग दे रहा था.
मनीष मल्होत्रा ने दुल्हा-दुल्हन के आउटफिट किए हैं तैयारबता दें कि फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कियारा का ब्राइडल लहंगा और सिद्धार्थ की शेरवानी डिजाइन की है. उनकी टीम मेहंदी, हल्दी और अन्य प्री-वेडिंग फंक्शन्स के लिए भी काम कर रही है. दोनों की फैमिली के आउटफिट भी उनकी टीम ने ही डिजाइन किए हैं. वहीं कियारा की मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता 7 फरवरी को होने वाली उनकी शादी के लिए उन्हें ब्राइडल लुक देंगी.
ये भी पढ़ें:-आखिर क्यों शाहरुख खान ने खुद को मान लिया था 'गे', कहा था- 'मैं जिन भी हीरोइनों के साथ...'
