एक्सप्लोरर

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 18: तीसरे संडे ‘खेल खेल में’ की कमाई में आई तेजी, लेकिन 18 दिन बाद भी आधा बजट वसूल नहीं कर पाई फिल्म

Khel Khel Mein Box Office Collection: ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी जद्दोजहद कर रही है. फिल्म की कमाई में तीसरे वीकेंड पर तेजी भी आई लेकिन ये अब भी आधा बजट नहीं वसूल पाई है,

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 18:  श्रद्धा कपूर और राजकुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ के साथ 15 अगस्त के मौके पर अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ भी रिलीज हुई थी. लेकिन ‘स्त्री 2’ के तूफान के आगे दोनों ही फिल्मों का बुरा हाल हो गया. वेदा तो दूसरे हफ्ते में ही बॉक्स से साफ हो गई हालांकि अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं अक्षय कुमार की खेल खेल ने रिलीज के 18वें दिन कितना बिजनेस किया?

‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 18वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘खेल खेल में’ को रिलीज के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिला था. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन तो ठीक ठाक कमाई थी जिसके बाद लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाएगी लेकिन हुआ इसका उल्टा. पहले हफ्ते में ही फिल्म दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में तरसती हुई नजर आई. दरअसल ‘स्त्री 2’ ने इस फिल्म की हालत खराब कर दी और कमाई करने का मौका ही नहीं दिया. एक साथ रिलीज हुई दोनों फिल्मों के कलेक्शन में जमीन आसमान का अंतर है. जहां ‘स्त्री 2’रिलीज के 18 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा छूने के नजदीक पहुंच चुकी है वहीं 100 करोड़ की लागत से बनी ‘खेल खेल में’ तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और आधा कलेक्शन भी नहीं कर पाई है.

 वहीं ‘खेल खेल में’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 19.35 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये रहा. वहीं तीसरे हफ्ते के तीसरे फ्राइडे ‘खेल खेल में’ ने 65 लाख कमाई. लेकिन तीसरे शनिवार फिल्म की कमाई में 69.23 फीसदी की तेजी आई और इसने 1.1 करोड़ का कारोबार कर लिया. वहीं अब ‘खेल खेल में’ के रिलीज के 18वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे 1.25 रुपये का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘खेल खेल में’ का 18 दिनों का कुल कारोबार 29.1 करोड़ हो गया है.

‘खेल खेल में’ 18 दिन बाद भी नही कर पाई आधा कलेक्शन
‘खेल खेल में’ सिनेमाघरों में पूरी जद्दोजहद लगा रही है लेकिन फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी अपनी आधी लागत भी नहीं निकाल पाई है. हालांकी तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी भी आई लेकिन फिर भी ये 30 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई है. वहीं अब तीसरे मंडे को वीकडेज होने के चलते एक बार फिर इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. वैसे ये फिल्म फ्लॉप हो चुकी है और अब ये बॉक्स ऑफिस पर अंतिम सांसे ही गिन रही है.

बता दें कि ‘खेल खेल में’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा फरदीन खान, एमी विर्क, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म दोस्तों के एक ग्रुप के ईर्द गिर्द घूमती है जो काफी टाइम बाद मिलते हैं और फिर वे एक फोन का गेम खेलते हैं जिसके चलते उनकी लाइफ में उथल-पुथल मच जाती है.

ये भी पढ़ें:-स्टाइलिश चश्मा...ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट, संडे दर्शन में फंकी लुक में दिखे बिग बी, हाथ जोड़कर फैंस का कहा शुक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉबी देओल ने सलमान खान की 'रेस 3' में क्यों किया था सपोर्टिंग रोल? एक्टर ने सालों बाद किया खुलासा, बोले- 'यंग जनरेशन मुझे भूल चुकी थी...'
बॉबी देओल ने सलमान खान की 'रेस 3' में क्यों किया था सपोर्टिंग रोल? एक्टर ने सालों बाद किया खुलासा
'जोर से सॉरी बोलो', सलमान खान की फटकार के बाद पैपराजी ने मांगी माफी, भाईजान ने दिखाया बड़ा दिल
'जोर से सॉरी बोलो', सलमान खान की फटकार के बाद पैपराजी ने मांगी माफी, भाईजान ने दिखाया बड़ा दिल
Raja Shivaji BO Day 20: राजा शिवाजी' ने 20वें दिन भी ताबड़तोड़ की कमाई, बस 12 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
राजा शिवाजी' ने 20वें दिन भी ताबड़तोड़ की कमाई, बस 12 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते में आई दरार? पति के नाम का टैटू हटवाएंगी एक्ट्रेस, बताई वजह
सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते में आई दरार? पति के नाम का टैटू हटवाएंगी एक्ट्रेस, बताई वजह

वीडियोज

Twisha Sharma Case: क्या खोलेगा दिशा केस का राज? | Breaking News | Justice For Twisha |
Modi Meloni | Rahul Gandhi on PM Modi: सरकार ने राहुल गांधी के बयान पर जताई कड़ी नाराजगी | Breaking
Trump Ultimatum | Iran-US War Update: यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का चीन दौरा क्यों है बेहद अहम?
बेटी की मौत का सच जानना चाहता परिवार, कोर्ट से नहीं मिली राहत | Twisha Sharma Death Case | Breaking
Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन...
ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन...
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया अमेरिकी युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
RICHEST CRICKETERS LIST: विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
Karuppu BO Day 6: सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया बड़ा कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
Heatwave In India: तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंचा स्टाफ, रेलवे की सेवा देख हैरान रह गए यात्री- वीडियो वायरल
शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंचा स्टाफ, रेलवे की सेवा देख हैरान रह गए यात्री- वीडियो वायरल
क्या एक साथ Wireless और Wired Charger से चार्ज हो सकता है फोन? यह बात जान ली तो नहीं होगा नुकसान
क्या Wireless और Wired Charger से एक साथ चार्ज हो सकता है फोन? यह बात जान ली तो नहीं होगा नुकसान
Embed widget