संजय दत्त फिल्म अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने 'खलनायक रिटर्न्स' की अनाउंसमेंट की. उन्होंने फिल्म से संजय दत्त का लुक भी शेयर की किया. संजय दत्त ने बताया कि वो फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे. इसी के साथ संजय ने फिल्म वास्तव के दूसरे पार्ट को भी कंफर्म किया.

Continues below advertisement

'वास्तव 2' लेकर आएंगे संजय दत्त

इवेंट में संजय दत्त से सवाल किया गया कि 'खलनायक' के अलावा, एक्टर दूसरे किरदार को दिग्गज का दर्जा हासिल है. वो हैं 'वास्तव' (1999) के रघु और 'मुन्ना भाई' के मुरली प्रसाद शर्मा. क्या इनके भी सीक्वल आएंगे?

Continues below advertisement

इस पर संजय दत्त ने कहा, 'हम लोग वास्तव 2 पर काम कर रहे हैं. मुन्ना भाई के लिए आपको राजू हिरानी से पूछना पड़ेगा. राजू प्लीज मुन्ना भाई दोबारा बनाओ.'

ये भी पढ़ें- Ginny Wedss Sunny 2 BO Day 1: अविनाश तिवारी की फिल्म की कमजोर ओपनिंग, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने लाख

"वास्तव' ने करियर को दिया जीवनदान

बता दें कि वास्तव 1999 में रिलीज हुई थी. फिल्म 2 घंटे 25 मिनट की थी. इस फिल्म को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया था. संजय दत्त के अलावा नम्रता शिरोडकर, संजय नरवेकर जैसे स्टार्स थे. इस फिल्म ने संजय दत्त के करियर को जीवनदान दिया था. इससे पहले संजय ने 13 फ्लॉप फिल्में दी थी. वास्तव ने संजय दत्त को फिर से चमका दिया था. इस फिल्म के बारे में एक इंटरव्यू में संजय ने कहा था, 'वास्तव ने मुझे एक्टिंग करना सिखाया. ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है.'  इस फिल्म से संजय को पहला बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

संजय दत्त को पिछली बार फिल्म धुरंधर 2 में देखा गया. इस फिल्म में वो चौधरी असलम के रोल में हैं. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. अब उनके हाथ में कई फिल्में हैं. वो केडी: द डेविल में दिखेंगे. इसके अलावा वो राजा शिवाजी, आखिरी सवाल और बाप जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे. संजय दत्त की फिल्मों को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड रहते हैं.