Kartik Aryan's Freddy Gets OTT Release: बॉलीवुड के हॉटेस्ट और वर्सेटाइल एक्टर कार्तिक आर्यन अपने लुक्स के लिए तो फैंस के बीच छाए ही रहते हैं. इसी के साथ उनकी बिंदास एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आती है. अब तक उन्हें एक लवर ब्वॉय, एक न्यूज एंकर, एक घोस्ट बस्टर जैसे कई किरदारों में देखा जा चुका है. अब एक्टर अपनी आगमी थ्रिलर फिल्म फ्रेडी में एक नए किरदार के साथ दर्शकों के सामने हाजिर होने वाले हैं.
सिनेमाघर नहीं, इस बार ओटीटी पर मचाएंगे धूमकार्तिक आर्यन पिछली बार बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट किंग बनकर उभरे थे. उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 सुपरहिट साबित हुई थी. मगर इस बार वह सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर अपनी आगामी फिल्म लेकर आ रहे हैं. बता दें कि, फिल्म 'फ्रेडी' (Freddy) डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज पर कार्तिक ने कहा, 'मैं फ्रेडी का हिस्सा बनकर खुद को लकी मानता हूं, फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है जिसे मैंने पहले नहीं देखा है. मैं जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली फिल्म का इंतजार कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह नया अवतार पसंद आएगा'.
हर बार से अलग होगा कार्तिक का किरदारबताते चलें कि यह कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की एक थ्रिलर फिल्म होगी. इसमें वह एक ऐसे रोल में नजर आएंगे, जिसे पहले शायद किसी ने नहीं देखा होगा. फिल्म में कार्तिक के अलावा अलाया एफ नजर आयेएंगी. बालाजी टेलीफिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म को शशांक घोष (Shashank Ghosh) डायरेक्ट कर रहे हैं. इस खबर के बाद जाहिर है फैंस को फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार होगा.
भूल भुलैया 2 से किया था धमाकाजिस समय बॉक्स ऑफिस पर सूखा पड़ा था उस समय कार्तिक आर्यन अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 के जरिए मनोरंजन की सौगात लेकर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. तहलका मचा दिया था। कियारा आडवाणी और तबू जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी. कहना गलत नहीं होगा कि कार्तिक का बिंदास कॉमेडी वाला अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है.
ये भी पढ़ें
