एक्सप्लोरर

संजय कपूर की विरासत पर विवाद, अब प्रिया कपूर ने ननद पर ठोका 20 करोड़ का मानहानि का केस

Sunjay Kapur Property Dispute: दिवंगत संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननंद के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की है. याचिका में प्रिया ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

दिल्ली हाईकोर्ट में एक हाई-प्रोफाइल पारिवारिक विवाद अब कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है. करिश्मा कपूर के एक्स दिवंगत पति सुंजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंदीरा कपूर स्मिथ और इनकॉन्ट्रोवर्शियल पॉडकास्ट की होस्ट पूजा चौधरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. प्रिया कपूर ने अदालत से 20 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है.

छवि और सम्मान को गंभीर नुकसान पहुंचा
दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में प्रिया कपूर का आरोप है कि पॉडकास्ट में उनके खिलाफ ऐसी बातें कही गईं जिनसे उनकी छवि और सम्मान को गंभीर नुकसान पहुंचा. मुकदमे के अनुसार, मंदीरा कपूर स्मिथ ने बातचीत के दौरान प्रिया कपूर को बाहरी व्यक्ति बताया और कहा कि उन्हें कपूर परिवार की विरासत, संपत्ति या कारोबार पर कोई वैध अधिकार नहीं है. उन्होंने यह भी कथित तौर पर कहा कि परिवार की दौलत और विरासत केवल खून के रिश्ते और उनके बच्चों की है.

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रिया कपूर को इस तरह पेश किया गया जैसे वह संजय कपूर के निधन के बाद परिवार की विरासत पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हों और अन्य सदस्यों को किनारे कर रही हों. साथ ही उन पर गलत तरीके से आर्थिक फायदा उठाने और प्रभाव बढ़ाने के आरोप भी लगाए गए

सोशल मीडिया पर फैलाई गई गलत जानकारी
प्रिया कपूर का कहना है कि ये सभी बयान जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से दिए गए और बाद में यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स  जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैलाए गए जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को लगातार नुकसान हो रहा है. मुकदमे में यह भी कहा गया है कि यह कोई एक बार की घटना नहीं बल्कि लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी, दबाव और उत्पीड़न का हिस्सा है. जो पहले उनके दिवंगत पति के खिलाफ कानूनी शिकायतों और पैसों की मांग के रूप में सामने आया था और अब उनके निधन के बाद प्रिया कपूर को निशाना बनाया जा रहा है. प्रिया कपूर ने अदालत से अपील की है कि इन कथित मानहानिकारक बयानों पर रोक लगाई जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

The Kerala Story 2 BO: 11वें दिन भी नहीं थम रही 'द केरला स्टोरी 2', शाम 6 बजे तक फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
11वें दिन भी नहीं थम रही 'द केरला स्टोरी 2', शाम 6 बजे तक फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
'नफरत फैलाने के लिए गुड लक..' इफ्तार पार्टी में मालपुआ बनाना पड़ा सलमान खान की एक्ट्रेस को भारी, अब ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
इफ्तार पार्टी में मालपुआ बनाना पड़ा सलमान खान की एक्ट्रेस को भारी, अब ट्रोल्स को दिया जवाब
रामायण के 'लक्ष्मण' का बड़ा प्लान! खुद की फिल्म बना रहे रवि दुबे, बॉक्स ऑफिस पर मचाने वाले हैं भौकाल
रामायण के 'लक्ष्मण' का बड़ा प्लान! खुद की फिल्म बना रहे रवि दुबे, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे बवाल
Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ का क्रेज जबरदस्त, एडवांस बुकिंग से ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, एडवांस बुकिंग में क्रेज जबरदस्त
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget