कपूर खानदान की लाडली और नवाब सैफअली खान की बेगम करीना कपूर एक लग्जरी लाइफ जीती हैं. उनके वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक महंगे आउटफिट्स से लेकर तमाम एक्सेसरीज़ हैं. वो अपने एक लुक के लिए लाखों खर्च कर देती हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता. करीना कई बार बहुत सस्ते कपड़े भी पहन लेती हैं. बस उनके वो पसंद आने चाहिए. मेटरनिटी के वक्त भी वो काफी सस्ते आउट फिट्स में नजर आईं थी यहीं उनका ये स्टाइल डिलीवरी के बाद भी देखा गया
दरअसल सोमवार 9 अगस्त को करीना कपूर ने अपनी किताब की लॉन्चिंग की जिसे काफी बड़े स्तर पर हाइप किया गया था. करीना ने अपने दोस्त करण जौहर के साथ इसे लॉन्च किया. इस दौरान दोनों ने काफी बातचीत की. इस मौके पर करीना ने एक टर्टल नेक एनिमल प्रिंटेड टॉप पहना था जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी. ये टॉप इतना सस्ता था कि आसानी से आपकी रेंज में आ जाएगा.
दरअसल ये टॉप पॉपुलर ब्रांड H&M का है. ब्रांड की वेबसाइट पर इसकी कीमत देखकर सब हैरान रह गए. इस टॉप की कीमत है सिर्फ 1299 रुपए और डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत महज 649 रुपए रह जाती है
प्रेगनेंसी के दौरान करीना अपनी स्टाइलिस्ट लक्ष्मी के साथ जूम दिवाली पार्टी में भी कनेक्ट हुई थी. इस दौरान भी उन्होंने H&M का ही एक खूबसूरत शिफॉन ड्रेस पहना था. बैलून स्लीव्स और छोटे फ्रिल ट्रिम के साथ ये आउटफिट काफी सुंदर लग रहा था ग्रीन कलर पैटर्न वाली ये शिफॉन ड्रेस सिर्फ 1,499 रुपये की मिल जाएगी. कपड़ों में भी नजर आ जाती है.
ये भी पढ़ें-