Kareena Kapoor Exits Yash's Toxic: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर खबरें आई थीं कि करीना कपूर इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं. करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पोस्टर इस बात की खुशी जाहिर की थी कि वो पहली बार किसी साउथ इंडियन फिल्मी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं. लेकिन फिर खबरें आईं कि करीना ने ये फिल्म छोड़ दी है. ये खबर फिल्म के जुड़े लोगों और उनके फैंस दोनों का दिल दुखाने वाली थी.

शुरुआत में रिपोर्ट्स आई थीं कि करीना कपूर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में उनकी बहन का किरदार निभाने वाली थीं और उनका ये रोल अहम होने वाला था.  टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एक्ट्रेस की डेट्स और शेड्यूल फिल्म की डेट्स और शेड्यूल से मैच नहीं कर पा रही थीं. इसी बिजी शेड्यूल की वजह से दोनों ने बेहद फ्रेंडली तरीके से एक-दूसरे से खुद को अलग कर लिया है.

क्यों अलग हुईं करीनारिपोर्ट है कि डेट्स की दिक्कत को मैनेज करने की कोशिश करने के बावजूद जब बात नहीं बनी, तो करीना ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है. बता दें कि करीना का बहन वाला किरदार फिल्म का अहम हिस्सा था, लेकिन उनके निकलने के बाद उनके फैंस और फिल्म से जुड़े लोगों का दिल टूट गया है. अब जब करीना फिल्म का हिस्सा नहीं रहीं, तो मेकर्स इस खास भूमिका के लिए अब किसी नए चेहरे की तलाश में हैं.

नयनतारा हो सकती हैं करीना का रिप्लेसमेंटपिंकविला की खबर के मुताबिक, यश और फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास और नयनतारा के बीच बहन वाले किरदार के लिए बात चल रही है. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये भी बताया गया है कि नयनतारा ने भी 'टॉक्सिक' से जुड़ने में रुचि दिखाई है और फिलहाल बात सही दिशा में आगे बढ़ रही है.

'टॉक्सिक' में यश के साथ दिखेंगी कियाराफिल्म की कास्टिंग फाइनल होने वाली है. साथ ही, बता दें कि फिल्म में यश के अपोजिट कियारा आडवाणी दिखने वाली हैं. बता दें कि कियारा और साउथ की फेमस डायरेक्टर गीतू मोहनदास पहली बार एक साथ काम कर रही हैं. ये फिल्म अगले साल यानी 2025 में 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. 

एक्टर्स का वर्कफ्रंटयश की बात करें तो 'केजीएफ' और इसके सीक्वल 'केजीएफ 2' की शानदार सक्सेस को इंजॉय करने के बाद यश गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक' में तो दिखेंगे ही. साथ ही साथ वो नितेश तिवारी की 'रामायण' जैसे प्रोजेक्ट से भी जुड़े हुए हैं. वहीं करीना कपूर हाल में ही रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' की सफलता को इंजॉय कर रही हैं.

और पढ़ें: Arti Singh Wedding: अपनी विदाई में फूट-फूटकर रोईं आरती सिंह, भाई कृष्णा और भाभी करिश्मा के भी छलके आंसू