एक्सप्लोरर

Kuch Kuch Hota Hai: हिट के चक्कर में जेंडर पॉलिटिक्स की नजर अंदाज, अब करण जौहर बोले- 'अब शर्मिंदा होता हूं'

Kuch Kuch Hota Hai Controversy: करण जौहर ने एक पॉडकास्ट में अपनी हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान के किरदार को लेकर बात की. उन्होंने राहुल के कैरेक्टर को 'पाखंडी' करार दिया है.

Kuch Kuch Hota Hai Controversy: करण जौहर की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है. इसकी गिनती हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिकल फिल्मों में भी की जाती है. करण जौहर ने एक पॉडकास्ट में इस फिल्म को लेकर कहा है कि फिल्म बनाते समय उन्होंने इसके सोशल इम्पैक्ट के बारे में सोचा नहीं था. उनका ध्यान सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने में था.

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के कई सीन्स को लेकर लोगों ने सवाल उठाए थे. लोगों ने इस फिल्म को एक रेड फ्लैग और टॉक्सिक फिल्म भी बताया था. अब लिली सिंह के साथ एक पॉडकास्ट में फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने खुद ये बात कबूल की है कि फिल्म के कुछ सीन देखकर उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है.

Kuch Kuch Hota Hai Movie - Release Date, Cast & Crew Details - YRF

'बस एक बहुत बड़ी हिट बनाना चाहता था'
करण जौहर ने कहा- 'मैं सिर्फ अपने पिता यश जौहर को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म देना चाहता था. मेरे पिता एक चहेते व्यक्ति थे लेकिन वो एक प्रोड्यूसर भी थे जिन्होंने कई असफल फिल्में बनाई थीं. उनमें से पांच लगातार असफल रहीं. मैं उनके लिए बस एक बहुत बड़ी हिट बनाना चाहता था. मैं 24 साल का था जब मैंने कुछ कुछ होता है लिखी. प्रोड्यूसर का बेटा होने के नाते मैं बॉक्स ऑफिस के बिजनेस को समझते हुए बड़ा हुआ. मुझे ये भी पता है कि हमारे देश में अलग-अलग तरह के दर्शक हैं.'

Sana Saeed Turns 34: Lesser-Known Facts about Little Anjali from Kuch Kuch Hota Hai - News18

करण जौहर ने ही लिखे थे फिल्म के डायलॉग
करण जौहर ने आगे कहा- 'जब मैं अपनी पहली फिल्म को देखता हूं तो लोगों ने जो उसे प्यार दिया है उस पर मुझे गर्व होता है. लेकिन मैं जेंडर पॉलिटिक्स, कुछ डायलॉग और क्रिंज मोमेंट पर भी सवाल उठाता हूं. अब जब मैं उन सीन्स को देखता हूं तो सोचता हूं कि उस वक्त मैं क्या सोच रहा था? मैं यंग था और सिनेमा में नया था. वो किरदार मैंने लिखा था क्योंकि मैं डायलॉग लिख रहा था. वो एक हॉट लड़की के प्यार में पड़ गया और फिर जब वो लड़की जो उसे पसंद नहीं थी वो हॉट हो गई. तो वो उससे प्यार करने लगा. क्या वो सिर्फ दिखावटी सुंदरता के पीछे भाग रहा था?'

जेंडर पॉलिटिक्स को लेकर करण जौहर ने दी राय
फिल्म मेकर कहते हैं- 'ये सब मैंने ही लिखा था. मुझे उस समय एहसास नहीं हुआ कि मैं एक खास विचारधारा को बढ़ावा दे रहा था. मैं बस एक ब्लॉकबस्टर बनाना चाहता था.' फिल्म इंडस्ट्री में जेंडर पॉलिटिक्स के बारे में बात करते हुए करण जौहर कहते हैं- 'हमें अपनी राजनीति सही करनी होगी. मैं ये नहीं कह रहा कि हमेशा मनोरंजन करें. सिनेमा का मकसद बड़े पैमाने पर मनोरंजन, बढ़िया विजुअल, दर्शकों को खुशी देना और बहुत सारी चीजों का एक्सपीरियंस देना है. लेकिन आप ये सारी चीजें बिना गलत जेंडर पॉलिटिक्स के भी कर सकते.'

ये भी पढ़ें: Aashram 3 Part 2 Teaser: बाबा निराला से हर जुल्म का यूं हिसाब लेगी पम्मी, सामने आया 'आश्रम 3 पार्ट 2' का टीजर

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी

वीडियोज

ShahRukh Khan, Akshay Kumar से लेकर Kartik Aaryan तक: बॉलीवुड के वो Outsiders जो बने सुपरस्टार
UPI पर संकट? Free Payments का सच | Budget 2026 से पहले बड़ा सवाल | Paisa Live
Foreign Investors को राहत | SEBI का नया Proposal बदल देगा Stock Market Game | Paisa Live
Tariff Pressure के बीच India-US Trade Talks Active, Deal कभी भी Final | Paisa Live
India के Passport की ताकत में जबरदस्त उछाल | Henley Passport Index 2026 में बड़ी छलांग | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
Iran US Tension: ईरान के आसपास कितने देशों में मौजूद हैं अमेरिकी एयरबेस, क्या यहां से हमला करने से पहले ट्रंप को लेनी होगी परमीशन?
ईरान के आसपास कितने देशों में मौजूद हैं अमेरिकी एयरबेस, क्या यहां से हमला करने से पहले ट्रंप को लेनी होगी परमीशन?
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परीक्षा का बिगुल, 10 फरवरी से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परीक्षा का बिगुल, 10 फरवरी से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं
Embed widget