Vivek Agnihotri On Karan Johar Twitter Quitting: आज यानी 10 अक्टूबर को बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने ट्विटर को अलविदा कह दिया. उन्होंने आखिरी ट्वीट करते हुए लिखा, “ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी चाहिए, इसलिए ट्विटर” छोड़ रहा हूं. और फिर उन्होंने अपना अकाउंट बंद कर दिया. अपने इस फैसले के बाद करण लाइमलाइट में आ गए हैं. वहीं अब इसपर ट्विटर का ही सहारा लेते हुए फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने करण जौहर पर तंज कसा है.
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट में लिखी ये बातेंकरण जौहर के ट्विटर क्विट करने के बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने दो ट्वीट किए. हालांकि उन्होंने करण का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से साफ है कि ये ट्वीट करण के लिए ही है. पहले ट्वीट में अग्निहोत्री ने लिखा, “जीतने वाले कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी नहीं जीतते.”
वहीं दूसरे ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा- “मेरा मानना है कि सकारात्मक ऊर्जा की तलाश करने वाला एक सच्चा व्यक्ति सोशल मीडिया को पूरी तरह से छोड़ देगा. केवल ट्विटर छोड़ना आपकी हिपोक्रेसी और नकलीपन को दिखाता है. लेकिन इंस्टाग्राम पर बने रहना ये दिखाता है कि आप कितने झूठे व्यक्ति हैं, क्योंकि यहां से आपको ब्रांड्स मिलते हैं.”
लोगों ने दिए मिले-जुले रिएक्शनसोशल मीडिया यूजर्स विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स उनकी इस बात को सही बता रहे हैं तो कई करण जौहर (Karan Johar) के सपोर्ट में भी नज़र आ रहे हैं. करण के समर्थन में एक यूजर ने लिखा, “इसमें गलत ही क्या है?” तो वहीं अग्निहोत्री की बात को सही बताते हुए एक यूजर ने लिखा, “मेरा मानना है कि सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रहते हुए भी पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त किया जा सकता है.”
