मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की अफवाहों ने अब ज़ोर पकड़ना शुरू कर दिया है. हाल में जब दीपिका से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इन खबरों का न तो खंडन किया और न ही शादी की बात कुबूल की बल्कि सीधे सीधे उन्होंने कहा कि वो इसपर कुछ नहीं बोलना चाहती हैं.
दीपिका की चुप्पी के बाद इनकी शादी की गॉसिप ने और भी ज़ोर पकड़ लिया था. लेकिन अब फिल्मकार करण जौहर के एक बयान के बाद तो काफी कुछ साफ होता नज़र आ रहा है.
करण जौहर मशहूर रेडियो चैनल पर एक शो होस्ट करते हैं. करण अपने शो पर कई बार ऐसी बाते कह देतें हैं जो सुर्खिय़ों की शक्ल ले लेती हैं. इस बार करण ने दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर एक बयान दिया है.
करण के रेडियो शो के दौरान सवालों के एक रैपिड फायर सेग्मेंट में एक श्रोता ने उनसे सवाल किया, “रणवीर सिंह और दीपिका की शादी हो रही है, आप इससे सहमत हैं या नहीं.” श्रोता के सवाल के जवाब में करण ने कहा, “मैं इससे इंकार नहीं कर रहा.”
गौरतलब है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसी साल नवंबर में दीपिका और रणवीर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि उनकी शादी इटली मे होगी. अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
ये भी पढ़ें:तैमूर के बाद अब दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं करीना कपूर, खुद किया खुलासानुसरत भरुचा के हाथ लगी बड़ी फिल्म, हंसल मेहता की फिल्म ‘तुर्रमा खां’ में आएंगी नज़र
तैमूर के बाद अब दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं करीना कपूर, खुद किया खुलासा
69 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं महेश भट्ट, यहां देखें ट्रेलर