फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने लॉकडाउन के बीच परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इसका वीडियो बी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. करण जौहर के बर्थडे पर उनके दोस्त और बॉलीवुड डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने खास गिफ्ट दिया है, जिसने देखने के बाद करण जौहर काफी इमोशनल हो गए. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी और मनीष के साथ के सफर को याद किया.
करण जौहर ने अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि मनीष मल्होत्रा ने उन्होंने एक स्पेशल वीडियो बनाकर दिया, जिसमें उनके दोस्त और परिवार के साथ मैसेज भी दे. करण जौहर ने मनीष का आभार व्यक्त किया और लिखा, 'मैं 48 साल का हो गया हूं और इतने प्यार और शुभकामनाओं से मैं गदगद हूं.. मैं खुशनसीब हूं कि मेरे आसपास कितने अच्छे दोस्त हैं, जो मेरे और मेरे परिवार से बढ़कर हैं आज.. कल मेरे प्यारे और करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा ने मेरे लिए मैसेज के साथ मेरे करीबी दोस्तों और परिवार का एक वीडियो बनाया... यह अबतक का मेरा सबसे बेहतरीन गिफ्ट है.'
यहां देखिए करण जौहर का इंस्टाग्राम पोस्ट-
