Kapil Sharma Pranked: कमाल की कॉमिक टाइमिंग से सबके दिलों को खुशी और हंसी से भर देने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. कपिल शर्मा जितने अच्छे कॉमेडियन है उतने ही अच्छे होस्ट, सिंगर और एक्टर भी हैं. कपिल इन दिनों अपनी वाइफ गिनी चतरथ के साथ छुट्टियां मनाने दुबई पहुंचे हैं. दुबई में कपिल और गिनी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियोस फैंस के साथ शेयर की हैं.
इन तस्वीरों और वीडियोस में कपिल दुबई में खूब मस्ती करते दिख रहे हैं. जैसा कि आप सब जानते हैं कि कपिल शर्मा को मस्ती करना कितना पसंद है, वह आए दिन अपने साथियों के साथ प्रैंक करते नजर आते हैं. लेकिन इस बार कुछ उल्टा हुआ है, क्योंकि सबके साथ पंगे लेने वाले कपिल शर्मा , इस बार खुद ही एक प्रैंक का हिस्सा बन गए. यकीन नहीं होता तो देखिए यह वीडियो...
देखा ना आपने किस तरह रेस्ट्रो के मैनेजर ने कपिल के साथ प्रैंक करने की कोशिश की है. कपिल शर्मा डिनर टेबल पर बैठ हुए इंतजार तो लाजवाब खाने का कर रहे थे, लेकिन जब इस मैनेजर ने कपिल शर्मा के ऊपर खाने से भरी प्लेट फिसलने की एक्टिंग की तो कपिल शर्मा की भी हंसी छूट पड़ी. कपिल शर्मा ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि -ऊप्स... दर्शकों को कपिल शर्मा की यह वीडियो खूब पसंद आ रही है. 24 घंटे से भी कम वक्त में वीडियो पर 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें: जब Karisma Kapoor के इस फैसले का फैमिली ने किया था विरोध, करीना ने बयां किया था बहन का दर्द
क्या सारा और करीना की बॉन्डिंग से Amrita Singh को होती है तकलीफ, एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब!