एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी कारण से विवादों में आ जाती हैं. पिछली महीने वो 'गटर जेनरेशन' वाले बयान को लेकर विवादों में आ गई थीं. बाबा रामदेव ने उनके इस बयान की आलोचना की. रामदेव ने कहा कि कंगना की पढ़ाई क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? अब इस बयान को लेकर कंगना ने बाबा रामदेव को आड़े हाथों लिया है और जमकर सुनाई है.
कंगना रनौत ने कहा ये
कंगना ने लिखा, 'बाबा जी, आप मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो. कोई भी केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगा सकता है. कम से कम मुझे झूठे या फ्रॉड मेडिकल दावों की वजह से कभी सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं लगी. ये फैक्ट्स पर बेस्ड है, गॉसिप पर नहीं. तो मुझे कैरेक्टर पर ज्ञान मत दीजिए, तुमसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर कोई भी फ्रॉड सामने नहीं आया.'
ये भी पढ़ें- 'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बनी वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
कंगना रनौत ने कहा था ये
बता दें कि कंगना रनौत ने जेन जी प्रोटेस्ट के बाद कंगना ने एक पोस्ट किया था. कंगना ने लिखा था, 'उन यंग हिंदू महिलाओं के लिए शर्म की बात है जो इंडिपेंडेंट करियर वाली महिलाओं की जिंदगी को नकल करना चाहती हैं. बिना किसी कमाई के वो आजादी चाहती हैं. जो महलिाएं इंडिपेंडेंट होती हैं वो बागी फैसले लेती हैं. उनकी बोल्ड राय होती है. अपना करियर होता है. वो अपने एक्शन की जिम्मेदारी खुद लेती हैं. वो ये सब अपने पेरेंट्स और फैमिली के दम पर नहीं करती हैं. अब एक नई जेनरेशन है, तथाकथित वेस्टर्नाइज्ड इंडियन महिलाओं की. मैं उन्हें गटर जेनरेशन कहती हूं. उनमें से कुछ न तो पढ़ाई में अच्छी हैं, वो सुंदर भी नहीं हैं और इतनी करप्ट हो गई हैं कि वो होम मेकर भी नहीं बन सकती. इनके पास कुछ भी नहीं है. ये शराब, ड्रग्स, फिजिकल रिलेशनशिप रखने की अपनी आजादी को गर्व से फ्लॉन्ट भी करती हैं.'
ये भी पढ़ें- गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
बाबा राम देव ने कहा था येवहीं कंगना के इस बयान पर बाबा रामदेव ने रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था, 'कंगना ने क्या पढ़ाई की है? उनकी जवानी और बचपन कैसा रहा? उनके पुराने कारनामे भी कैसे रहे हैं? मैं उनके बारे में बात नहीं करना चाहता. किसी को इस तरह से गटर बोलना बिगड़े दिमाग की निशानी है.'
वर्क फ्रंट पर कंगना रनौत को पिछली बार फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं. इस फिल्म में वो नर्स के रोल में थीं. फिल्म को रिव्यू तो अच्छे मिले थे. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. अब कंगना को 'क्वीन 2' में दिखेंगी. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कंगना फिल्मों के साथ-साथ पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं. वो हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं.
