एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut Controversies: कभी आजादी को बताया भीख तो कभी तापसी-करण से उलझीं, ये है कंगना रनौत के 5 बड़े विवाद

Kangana Ranaut Controversies: कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया. इससे वे विवादों में आ गई हैं. हालांकि इससे पहले भी कई मौकों पर कंगना विवादों में रह चुकी हैं.

Kangana Ranaut Controversies: बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब हिमाचल के मंडी से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत को एक CISF महिला गार्ड ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ जड़ दिया. इस मामले में कंगना ने महिला गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

जिस CISF महिला गार्ड ने कंगना को थप्पड़ मारा है उसका नाम कुलविंदर कौर है. बताया जा रहा है कि वो कंगना के किसानों के खिलाफ दिए गए बयान से नाराज थी. वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है जब कंगना विवादों में आई है. उन्हें इससे पहले भी कई बार विवादों का सामना करना पड़ा है.

जब उद्धव ठाकरे से उलझीं कंगना, कहा- कल तेरा घमंड टूटेगा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

महाराष्ट्र में जब उद्धव ठाकरे की सरकार थी तब मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक्ट्रेस के घर के कुछ हिस्से को अवैध बताकर तोड़ दिया था. इस मामले में एक्ट्रेस ने उद्धव ठाकरे पर जमकर भड़ास निकाली थी. उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि, ''उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है तूने फिल्म माफिया के साथ मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता.''

भारत की आजादी को बताया था भीख

कंगना रनौत हमेशा से ही भाजपा और पीएम मोदी की समर्थक रही हैं. कुछ सालों पहले उन्होंने कहा था कि भारत को असली आजादी साल 2014 में मिली थी. उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि जब साल 2014 में देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई थी देश को असली आजादी तब मिली थी. 1947 में मिली आजादी भीख में मिली थी.

शबाना आजमी को बताया था 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की समर्थक

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

कंगना रनौत बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी से भी पंगा लें चुकी हैं. भारत में जब साल 2019 में पुलवामा में आतंकवदी हमला हुआ था उसी दौरान शबाना आजमी का पाकिस्तान दौरा तय था. इस पर कंगना ने शबाना को लेकर कहा था कि ऐसे लोग 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के साथ खड़े हैं.

तापसी-ऋचा और स्वरा से भी उलझ चुकी हैं कंगना

कंगना बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू से भी उलझ चुकी हैं. बता दें कि एक इंटरव्यू में कंगना ने इन दोनों एक्ट्रेस को बी-ग्रेड एक्ट्रेस तक कह दिया था. जबकि एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू, ऋचा और स्वरा को लेकर कहा था कि उनके पास अभी तक चुकाने के लिए बिल बाकी है.

नेपोटिज्म पर करण जौहर को लिया आड़े हाथ

कंगना रनौत बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर कई बार बोल चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर को इस मामले पर कई बार घेरा है. एक बार तो एक्ट्रेस ने करण जौहर को उनके शो 'कॉफी विद करण' पर ही नेपोटिज्म का फ्लैग बियरर कह दिया था.

यह भी पढ़ें: सांसद बनते ही Kangana Ranaut को किसने मारा थप्पड़? चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ था हंगामा, CISF डीजी ने की बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद जाम से मिली राहत, प्रशासन पर उठे सवाल
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद मिली राहत, प्रशासन पर सवाल
Iran Women: ईरान में महिलाएं दौड़ाएंगी मोटरसाइकिल, विरोध प्रदर्शनों के बीच मिल गया अधिकार, बदल गया कानून
ईरान में महिलाएं दौड़ाएंगी मोटरसाइकिल, विरोध प्रदर्शनों के बीच मिल गया अधिकार, बदल गया कानून
WPL 2026 Winner Prize Money: WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज
WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज

वीडियोज

Parliament Session: 'कांग्रेस के राज में लिंचिग होती थी- Nirmala Sitharaman | India US Trade Deal
Parliament Session: 'लोकसभा का मुद्दा राज्यसभा में उठाना ठीक नहीं'-JP Nadda | India US Trade Deal
Parliament Session: Rahul Gandhi पर JP Nadda का प्रहार, बोले- 'अबोध बालक का बंधक ना बनाएं' |
Parliament Session: राज्यसभा में उठा लोकसभा के हंगामे का मुद्दा | India US Trade Deal | Congress
Parliament Session: 'स्पीकर का फैसला मानूंगा'- Nishikant Dubey | Rahul Gandhi | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद जाम से मिली राहत, प्रशासन पर उठे सवाल
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद मिली राहत, प्रशासन पर सवाल
Iran Women: ईरान में महिलाएं दौड़ाएंगी मोटरसाइकिल, विरोध प्रदर्शनों के बीच मिल गया अधिकार, बदल गया कानून
ईरान में महिलाएं दौड़ाएंगी मोटरसाइकिल, विरोध प्रदर्शनों के बीच मिल गया अधिकार, बदल गया कानून
WPL 2026 Winner Prize Money: WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज
WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज
हो गया कंफर्म! आलिया भट्ट की 'अल्फा' अब थिएटर में ही होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
हो गया कंफर्म! आलिया भट्ट की 'अल्फा' थिएटर में ही होगी रिलीज
CBSE CTET Admit Card 2026: सीबीएसई CTET परीक्षा का एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, इस डायरेक्टर लिंक से करें डाउनलोड
CBSE CTET परीक्षा का एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, इस डायरेक्टर लिंक से करें डाउनलोड
Foods Bad For Heart Health: 'हेल्दी' समझकर खाई जाने वाली ये 6 चीजें बढ़ा सकती हैं दिल का खतरा; कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी
'हेल्दी' समझकर खाई जाने वाली ये 6 चीजें बढ़ा सकती हैं दिल का खतरा; कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी
बजट में बढ़ा दिए गए दारू के दाम, अब कितनी महंगी हो जाएगी 500 वाली बोतल?
बजट में बढ़ा दिए गए दारू के दाम, अब कितनी महंगी हो जाएगी 500 वाली बोतल?
Embed widget