एक्सप्लोरर

'चांद पर दाग है लेकिन पीएम पर नहीं,' कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Kangana Ranaut On PM Modi: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक सभा के दौरान पीएम मोदी की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े. वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना भी साधा.

Kangana Ranaut On PM Modi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं. वे बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं. वहीं बुधवार को कंगना रनौत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि चांद पर दाग हैं, लेकिन पीएम मोदी पर एक भी नहीं. उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि उसके शासन में 2जी घोटाला, कोयला घोटाला और चारा घोटाला सहित कई स्कैम हुए.

'पीएम मोदी पर एक भी दाग ​​नहीं'
दरअसल हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के जारोल विधानसभा क्षेत्र में कंगना रनौत ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा और आरएसएस की विचारधारा सनातन, राष्ट्रवाद, वसुधैव कुटुम्बकम का पालन करती है जिसका हम लंबे समय से पालन करते आ रहे हैं... 2014 से पहले बहुत सारे घोटाले हुआ करते थे- 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, चारा घोटाला... पीएम मोदी पर एक भी दाग ​​नहीं है। 'चांद पर दाग होता है, उनपे एक भी दाग ​​नहीं है'..."

कंगना ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मंडी से भाजपा सांसद ने जहां प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की, वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राज्य को बुरी स्थिति में पहुंचाने का आरोप लगाया. कंगना रनौत ने राज्य में 'समोसा' जांच को लेकर उठे विवाद पर भी कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया. बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अधिकारियों के 'कदाचार' के खिलाफ था और मुख्यमंत्री को परोसे जाने वाले नाश्ते से संबंधित नहीं था.

उन्होंने एक सभा में कहा, "पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी और भगवा की लहर है... लेकिन हिमाचल प्रदेश की हालत देखना दुखद है... उनकी एजेंसियां ​​समोसे की जांच कर रही हैं." भाजपा सांसद ने आगे कहा, "जो कुछ हो रहा है, उससे हम शर्मिंदा महसूस करते हैं... आप जमीन पर इतनी मेहनत करते हैं, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमें अपने राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाना है... मैं कहूंगी कि वे एक तरह से भेड़िया हैं. हमें अपने राज्य को उनके पंजे से मुक्त करना होगा."

वहीं कंगना के इस कमेंट के बाद विवाद खड़ा हो गया है. वैसे वे पहले भी  इस तरह के कमेंट करती रही हैं जिससे राजनीतिक गलियारे में काफी विवाद खड़ा हो गया था. इससे पहले उन्होंने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया था कि मनाली में उनके घर का बिजली बिल एक लाख रुपये आया है, जबकि वह वहां रहती ही नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें- दोबारा कैंसर से जूझ रही ताहिरा कश्यप ने शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, जानें-अब कैसी है आयुष्मान खुराना की पत्नी की हालत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal
UP News: 'बाबरी' का बवाल...यूपी टू पश्चिम बंगाल | CM Yogi | UP Politics
US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget