Tejas Clashes Ganpath: कंगना रनौत अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वह हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में नजर आए हैं. अब कंगना ने अपनी फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है.
इस फिल्म से वह अपना लुक पहले ही शेयर कर चुकी थीं. अब फिल्म से अपने लुक की तस्वीरों के साथ उन्होंने फिल्म की डेट बता दी है. तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. तेजस का अब टाइगर की फिल्म से क्लैश होने वाला है.
कंगना रनौत ने एयरफोर्स यूनिफॉर्म पहने हुए एयरक्राफ्ट से बाहर चलती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में वह एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं और उनके पीछे जलती हुई कार नजर आ रही है. दोनों फोटोज देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.
उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारे वीर वायु सेना पायलटों की बहादुरी को सम्मान. तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
गणपत से होगी क्लैशटाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत भी 20 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. दोनों ही फिल्में एक्शन ड्रामा होने वाली हैं जिससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है. अब देखना होगा कौन सी फिल्म रिलीज डेट को आगे बढ़ाती है. या दोनों सेम डे ही रिलीज होंगी.
बता दें पहले कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पहले 20 अक्टूबर को ही रिलीज होने वाली थी. ये फिल्म इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगी इमरजेंसी पर आधारित है. विकास बहल के गणपत के लिए 20 अक्टूबर रिलीज डेट लॉक करने के बाद कंगना ने इमरजेंसी की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया था.
कई फिल्मों का होगा क्लैशइस साल कई फिल्मों का क्लैश होने वाला है. 11 अगस्त को सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज होगी. वहीं 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर सिनेमाघरों पर दस्तक देगी.
