कंगना रनौत की बेबाकी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे. कंगना रनौत को बॉलीवुड की लेडी दबंग कहा जाता है. वह बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार से पंगा जो ले चुकी हैं. आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है तो हमने सोचा क्यों ना उनसे जुड़े कुछ पुराने किस्से और उनके मजेदार लम्हों को एक बार फिर आपको दिखाया जाए. बिग बॉस 13 के मंच पर पहुंची कंगना रनौत और सलमान खान की प्यारी सी नोकझोंक तो आपको याद ही होगी. इस शो में एक मोड़ ऐसा भी आया जब सलमान को चीखता चिल्लाता देख कंगना रनौत की रोने जैसी शक्ल हो गई थी, उनकी नर्वस भरी हंसी इस बात का सबूत है.
शो में पहुंची कंगना रनौत ने सलमान खान को आते ही एक टास्क दे दिया जिसमें एक्टर को जोर-जोर से अपने और कंगना के फिल्म के डायलॉग बोलने होते हैं. कंगना सलमान को यह टास्क समझा ही रही थी कि सलमान जोर-जोर से अपने फिल्म के डायलॉग चिल्लाते हुए बोलने लगते हैं. सलमान को चिल्लाता देख कंगना एकदम से सहम जाती हैं और उनका रोने जैसा चेहरा हो जाता है. दिल पर हाथ रखते हुए वह नर्वस भरी हंसने लगती हैं. साथ ही साथ अगले क्लिप में सलमान पर चिल्लाती नजर आती हैं. लेकिन उनके चिल्लाने का कोई भी असर सलमान पर पड़ता नजर नहीं आता है. अगर यकीन नहीं होता तो देखें यह वीडियो.
इस वीडियो को देख दर्शक खूब हंस रहे हैं ,क्योंकि जब यह दोनों एक दूसरे पर चीख चिल्ला कर एक जगह बैठ जाते हैं, तो दोनों रो रोकर होकर अपने फिल्म के डायलॉग बोलते नजर आते हैं. जहां कंगना अपना फेमस डायलॉग बोलती दिख रही है कि- मेरा तो इतना लाइफ खराब हो गया. तो वहीं सलमान भी कंगना रनौत के इस डायलॉग पर अपने स्टाइल में परफॉर्म करते नजर आते हैं. दोनों की मस्ती मजाक भरा ये वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, और कंगना रनौत के जन्मदिन वाले दिन इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
