एक्सप्लोरर

'कबीर सिंह' की दादी हैं बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस, 93 साल की उम्र में भी कर रही हैं काम

शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म कबीर सिंह में उनकी दादी का किरदार निभा चुकीं कामिनी कौशल बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस हैं. 93 साल की कामिनी का कहना है कि वो आज भी अपने काम को बेहद गंभीरता से लेती हैं.

फिल्म जगत की हस्तियों के कान्स के रेड कार्पेट पर चलना जहां आज एक वार्षिक समारोह बन चुका है वहीं देश की आजादी से पहले साल 1946 में फिल्म 'नीचा नगर' को इस महोत्सव का सर्वोच्च पुरस्कार 'द पाम ड'ओर' मिल चुका है. दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था. 93 साल की इस अभिनेत्री का कहना है कि खुद को स्क्रीन पर देखकर वह कभी भी अभिभूत नहीं हुई.

कामिनी कौशल ने 'नदिया के पार', 'बिराज बहू' और 'शहीद' से लेकर शाहरुख खान स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' और शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'कबीर सिंह' में भी काम किया है. उन्होंने जिंदगी के हर क्षण में सिनेमा का भरपूर आनंद लिया है.

उनका अपना पसंदीदा किरदार कौन सा है? इस सवाल के जवाब में कामिनी ने बताया, "मैं खुद को स्क्रीन पर देखकर कभी भी अभिभूत नहीं हुई. मैंने हमेशा अपनी परफॉर्मेंस को गंभीरता से देखा. जब मैं अपनी किसी भी फिल्म को देखती हूं, तो मैं अपने आप से पूछती हूं कि क्या मैं यह बताने में कामयाब रही कि मैं अपने प्रदर्शन के माध्यम से क्या व्यक्त करना चाह रही थी? क्या मैं इस किरदार के लिए यथार्थपूर्ण लग रही हूं?"

कबीर सिंह' की दादी हैं बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस, 93 साल की उम्र में भी कर रही हैं काम

उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए दर्शक ही मेरे निर्देशक हैं इसलिए मुझे अपने निर्देशक के साथ तालमेल बिठाना होगा क्योंकि आखिरकार मैं उनके देखने पर ही काम कर रही हूं, है ना?"

कामिनी कौशल ने यह भी कहा, "ऐसा कई बार हुआ जब मैंने विमल दा (रॉय) के साथ अभ्यास नहीं किया, लेकिन मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और अन्दर ही अन्दर उस पर काम किया और विमल दा से कहा कि 'चलिए शॉट लेते हैं' और वह बिल्कुल ठीक हुआ."

अपने फिल्मी करियर में कामिनी कौशल अशोक कुमार, राज कपूर, देव आनंद और दिलील कुमार जैसे जाने-माने कलाकारों के विपरीत काम कर चुकी हैं.

कामिनी कौशल का जन्म 1927 में लाहौर में हुआ था. फिल्मों में काम करने की उनकी पहले से कोई योजना नहीं थी क्योंकि उस वक्त माहौल ऐसा नहीं था. ज्यादातर लोग अंग्रेजी शासन से देश को आजादी दिलाने में ही ज्यादा रूचि रखते थे.

हालांकि कामिनी कौशल के परिवारवालों ने बचपन से ही उन्हें हर नए काम को करने के लिए प्रोत्साहित किया. फिल्मों में काम करना महज एक एक्सपेरीमेंट ही था. उन्होंने 'शबनम', 'शहीद', 'रोटी कपड़ा और मकान' और 'संयासी' जैसी कई और फिल्मों में काम किया.

कबीर सिंह' की दादी हैं बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस, 93 साल की उम्र में भी कर रही हैं काम

क्या आज की किसी अभिनेत्री को देखकर उन्हें अपने बीते दिनों की याद आती है? इस पर कामिनी ने कहा, "सच बोलूं तो आजकल मैं ज्यादा फिल्में नहीं देखती. जितना भी थोड़ा-बहुत मैंने देखा तो मुझे लगा कि आजकल की ज्यादातर अभिनेत्रियां काफी बबली हैं और कमर्शियल फिल्में पॉपकॉर्न के जैसे हो गई है."

उन्होंने यह सवाल पूछा, "इन बच्चों ने काफी कुछ हासिल कर लिया है, लेकिन क्या इनमें वह गहराई है, वह गुण है?" कामिनी ने हाल ही में 'कबीर सिंह' में काम किया और अब वह जल्द ही 'कोमल नाहटा की और एक कहानी' चैट शो में नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhooth Bangla BO Day 2 Live: दूसरे दिन भी 'भूत बंगला' का भौकाल, दोपहर 4 बजे तक कलेक्शन 4 करोड़ के पार
Live: दूसरे दिन भी 'भूत बंगला' का भौकाल, दोपहर 4 बजे तक कलेक्शन 4 करोड़ के पार
Arshad Warsi Upcoming Movies: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अरशद वारसी, 'किंग' समेत रिलीज होंगी ये धांसू मूवीज
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अरशद वारसी, 'किंग' समेत रिलीज होंगी ये धांसू मूवीज
अक्षय कुमार ने की सलमान खान की एक्टिंग की तारीफ, बोले- उनका रोना दिल को छू जाता है
अक्षय कुमार ने की सलमान खान की एक्टिंग की तारीफ, बोले- उनका रोना दिल को छू जाता है
'8-9 लाख रुपये मिलते थे...', अक्षय कुमार की 24 साल पुरानी कल्ट फिल्म, जिसके लिए हर दिन के मिलते थे लाखों
'8-9 लाख रुपये मिलते थे...', अक्षय कुमार की 24 साल पुरानी कल्ट फिल्म, जिसके लिए हर दिन के मिलते थे लाखों

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
अप्रैल महीने में कश्मीर में लौटा सर्दियों जैसा मौसम! बर्फबारी से पर्यटकों के खिले चेहरे, अलर्ट जारी
अप्रैल महीने में कश्मीर में लौटा सर्दियों जैसा मौसम! बर्फबारी से पर्यटकों के खिले चेहरे, अलर्ट जारी
दिल्ली के खिलाफ बेंगलुरू टीम ने क्यों पहनी हरी जर्सी? वजह जानकर फैंस भी ठोकेंगे RCB को सलाम
दिल्ली के खिलाफ बेंगलुरू टीम ने क्यों पहनी हरी जर्सी? वजह जानकर फैंस भी ठोकेंगे RCB को सलाम
'8-9 लाख रुपये मिलते थे...', अक्षय कुमार की 24 साल पुरानी कल्ट फिल्म, जिसके लिए हर दिन के मिलते थे लाखों
'8-9 लाख रुपये मिलते थे...', अक्षय कुमार की 24 साल पुरानी कल्ट फिल्म, जिसके लिए हर दिन के मिलते थे लाखों
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
Paracetamol Pregnancy Risks: क्या प्रेग्नेंसी में पैरासीटामॉल खाने से बच्चे को हो जाती है ऑटिज्म? स्टडी में सामने आया सच
क्या प्रेग्नेंसी में पैरासीटामॉल खाने से बच्चे को हो जाती है ऑटिज्म? स्टडी में सामने आया सच
Embed widget