एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD BO Collection Day 4 In Hindi : हिंदी भाषा में भी गदर काट रही 'कल्कि’, 4 दिनों में कर डाला बंपर कलेक्शन, 'मुंज्या', 'क्रू' सहित इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

Kalki 2898 AD BO Collection In Hindi Version: ‘कल्कि 2898 एडी’ को बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में भी जबरद्स्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के चार दिनो में ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 4 In Hindi Version: वर्ल्डकप टी 20 का फीवर उतरने और भारत द्वारा ट्रॉफी जीतने के साथ, एक बार फिर संडे को सिनेमाघर दर्शकों से गुलजार हो गए इसी के साथ प्रभास स्टारर साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की भी लॉटरी लग गई. रिलीज के पहले दिन से बंपर कमाई कर रही इस फिल्म ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है. चलिए यहां जानते हैं प्रभास की फिल्म ने अपने पहले संडे को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी की कमाई?
साइंस फाई एपिक 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा और इसी के साथ सिनेमाघर भी ऑडियंस से खचाखच भरे हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुई चार दिन ही हुए हैं और इसने अपनी आधी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महाबंपर ओपनिंग की थी और तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार नोट छाप रही है और तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है. बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ को तेलुगु के बाद हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

फिल्म ने हिंदी वर्जन में दमदार कलेक्शन कर लिया है. ‘कल्कि 2898 एडी’ की हिंदी भाषा में कमाई की बात करें तो रिलीज के पहले दिन फिल्म ने देशभर में 95.3 करोड़ रुपये कमाए थे जिसमें फिल्म ने अकेले हिंदी में 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 57.6 करोड़ का कलेक्शन किया जिसमें से अकेले हिंदी में फिल्म ने 23 करोड़ रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन ‘कल्कि 2898 एडी’ ने तीसरे दिन कुल 64 करोड़ की कमाई की थी जिसमें अकेले हिंदी में फिलम ने 26 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म के हिंदी भाषा में चौथे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. जिसके मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन हिंदी में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म के चार दिनों यानी ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन का डाटा आ गया है.

  • मेकर्स ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के रिलीज के ओपनिंग वीकेंड के आंकड़े शेयर किए हैं.
  • जिसके मुताबिक फिल्म ने हिंदी में चार दिनों मेंं  115 + करोड़ कारोबार किया है.

 

कल्कि 2898 एडी’ ने चौथे दिन साल 2024 की इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड़
‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन इतिहास रच रही है. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज हुई है और इस फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में ही अकेले हिंदी भाषा में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर कमाल कर दिया है. इसी के साथ फिल्म ने साल 2024 की मुंज्या ले लेकर क्रू, तेरी बातों  में ऐसा उलझा जिया और आर्टिकल 370 का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. कोई मोई रिपोर्ट के मुताबिक

  • ‘कल्कि 2898 एडी’ के चार दिनों की हिंदी भाषा में कमाई 115.00करोड़ रुपये है.
  • मुंज्या की 24 दिनों की कुल कमाई 94.80 करोड़ रुपये है
  • क्रू का लाइफ टाइम कलेक्शन 90.00 करोड़ रुपये था
  • तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का लाइफ टाइम कलेक्शन 87.00 करोड़ रुपये था
  • आर्टिकल 370 का लाइफटाइम कलेक्शन 84 करोड़ रुपये था

बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ नाग अश्विन निर्देशित फिल्म है. 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी समेत कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किए हैं. 

ये भी पढ़ें:-Shweta Tiwari Pics: बॉसी लेडी लुक में श्वेता तिवारी ने दिए किलर पोज, हुस्न देख फैंस के उड़े होश, बोले - ‘इन्हें बुड्ढा ना होने का वरदान मिला है’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Kerala Story 2 BO Day 12: ‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वें दिन कमाल, ‘अस्सी’ के उड़ा दिए परखच्चे, बना डाला ये सॉलिड रिकॉर्ड
‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वें दिन कमाल, ‘अस्सी’ के उड़ा दिए परखच्चे, बना डाला ये सॉलिड रिकॉर्ड
1305 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ में किस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस, जानें पूरी स्टार कास्ट की सैलरी
1305 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' के लिए किस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस, जानें
May 2026 Theatre Release: मई के महीने में थिएटर में आएगा सैलाब, रिलीज होंगी सनी की 'गबरू' से बॉबी की 'बंदर' तक इतनी सारी फिल्में
मई के महीने में थिएटर में आएगा सैलाब, रिलीज होंगी सनी की 'गबरू' से बॉबी की 'बंदर तक
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को लोगों की नजरों से क्यों रखा है दूर ? एक्ट्रेस बोलीं- 'एक बार एक अजनबी ने स्कूल से घर तक...'
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को लोगों की नजरों से क्यों रखा है दूर ? चौंका देगी वजह

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War Live: 'ईरान के दुश्मन... अपना अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, सेंट्रल इजरायल में गूंजे सायरन
Live: 'ईरान के दुश्मन... अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, इजरायल में गूंजे सायरन
Mumbai News: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
मुंबई: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
Embed widget