बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल मल्टी-टास्किंग में माहिर हैं. उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द गुड वाइफ' की शूटिंग के लिए मेकअप करवाते हुए बुनाई का एक वीडियो शेयर किया है. काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे वह समय का उपयोग बुनाई की प्रेक्टिस करने के लिए भी करती हैं. उन्होंने इसे 'मल्टी-टास्किंग' करार दिया.

वीडियो शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा: "बाल, मेकअप, हंसी और एक शौक.. मल्टीटास्किंग."

यहां देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस 'द गुड वाइफ' नाम के अमेरिकी कोर्टरूम ड्रामा के इंडियन वर्जन में जुलियाना मागुर्लीज की मुख्य भूमिका में हैं. यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. काजोल एक हाउस वाइफ की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो अपने पति के घोटाले के बाद वापस वकील के रूप में काम करती है और उसे जेल में डाल देती है.

सलाम वेंकी में आ चुकी हैं नजर

इससे पहले काजोल फिल्म सलाम वेंकी में नजर आ चुकी हैं. काजोल ने एक मां का रोल कर अपनी एक्टिंग के एक अलग ही रूप से दर्शकों को रूबरू करवाया है. फिल्म में काजोल की एक्टिंग के साथ मूवी की स्टोरी को भी बहुत पसंद किया गया. दर्शकों के लिए इस शानदार फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज किया गया.

ये भी पढ़ें - हो जाइए तैयार... 8 और 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स करेगा बड़ा धमाका, OTT पर आने वाले हैं ये नए शो