Kabir Singh Box office Collection Day 15: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की लेटेस्ट रिलीज कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने 16 दिनों में कुल 225 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया है.
मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. उन्होंने लिखा है कि इस फिल्म ने कल शनिवार को 7.51 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 226.11 करोड़ रुपए हो गया है.
आपको बताते हैं कि फिल्म ने किस दिन कितनी कमाई की है. ये हैं डे-वाइज कमाई के आंकड़े (करोड़ में)
Day 1- 20.21 Day 2- 22.71 Day 3- 27.91Day 4- 17.54Day 5- 16.53Day 6- 15.91Day 7- 13.61Day 8- 12.21Day 9- 17.10Day 10- 17.84Day 11- 9.07Day 12- 8.31Day 13- 7.53Day 14- 6.72Day 15- 5.40Day 16- 7.51
TOTAL- 226.11 करोड़
आपको बता दें कि कबीर सिंह इस साल की पहली ऐसी फिल्म है जिसने 13 दिन में 200 करोड़ का बेंचमार्क हासिल किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म भारत के पास था. भारत ने 14 दिन में 200 करोड़ की कमाई की थी, जिसे पीछे छोड़ कबीर सिंह नंबर 1 पर आ गई है.
कबीर सिंह को मिले फैंस से बेइंतेहा प्यार के लिए शाहिद कपूर ने शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म की तस्वीरों से मिलकर शाहिद का पोट्रे बन रहा है. इस वीडियो को साझा करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, ''आप सभी का प्यार बहुत ज्यादा है, कबीर सिंह की गलतियों को माफ करके इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया.''
आपको बता दें कि शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का आधिकारिक रीमेक है. फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया है. संदीप ने ही 'अर्जुन रेड्डी' का भी निर्देशन किया था.
