मुंबई: ‘एक था टाइगर’ के निर्देशक कबीर खान के मुताबिक फिल्म की अगली कड़ी भी पहली की तरह शानदार होगी.
मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे जमीन से जोड़े रखा: सलमान खान2012 में आई ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल ‘टाइगर जिंदा है’ का निर्देशन ‘सुल्तान’ फेम अली अब्बास जफर कर रहे हैं. सलमान खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर इस फिल्म में साथ दिखाई देंगे.
कैटरीना के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा 'वापस आ गए हैं हम'...!कबीर खान के मुताबिक, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि ‘टाइगर’ का दूसरा सफर शुरू हो गया. सलमान और कैटरीना को साथ में देखना सुखद है. अली अब्बास जफर ने हमारे किए काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ खूबसूरत जगह चुनी हैं.’’
