नई दिल्ली: भांजे की शादी में शिरकत करने दुबई गईं श्रीदेवी के निधन की खबर से हर कोई हैरान है किसी को इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है. श्रीदेवी की याद में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने सोशल मीडिया पर एक एक कर कई ट्वीट किए है. श्रीदेवी को खोने का दर्द जूही चावला के इन ट्वीट में साफ झलक रहा है. इन ट्वीट में जूही चावला ने श्रीदेवी के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की है.
बता दें कि जूही चावला और श्रीदेवी की बेटियों का जाह्नवी है. इसका जिक्र भी जूही चावला ने अपने ट्वीट में किया जूही चावला ने लिखा, 'जब मैंने अपनी बेटी का नाम जाहन्वी रखा था तो मैंने श्रीजी को कॉल कर के बताया था कि उनकी बेटी की तरह मैंने भी अपनी बेटी का सेम नाम रखा है. समय और जिंदगी कितनी जल्दी उड़ गए.'
एक अन्य ट्वीट में जूही लिखती हैं… पहले रीमा लागू, अब श्रीदेवी जी… स्क्रीन की दो बेहतरीन अदाकारा का फ्लैश में जाना बहुत दुखद है.
अभिनेत्री को 'मिस्टर इंडिया', 'नगीना', 'सदमा', 'चालबाज', 'चांदनी', 'खुदा गवाह' जैसी कई बॉलीवुड व अन्य भारतीय फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है. साल 2012 में 15 साल बाद 'इंग्लिश विंग्लिश' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली पद्मश्री पुरस्कार विजेता अभिनेत्री की अंतिम फिल्म 2017 में आई 'मॉम' थी.
यहां भी पढ़ें:
जानें- श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी क्यों हो रही है
श्रीदेवी की 'आखिरी ख्वाहिश', दी जाएगी 'सफेद विदाई'
श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही अनिल कपूर के घर पहुंचे दोस्त और रिश्तेदार
जानिए- मौते से पहले श्रीदेवी के आखिरी 30 मिनट की कहानी
यहां देखें हिंदुस्तान की सरजमीं पर श्रीदेवी की आखिरी तस्वीरें