अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मच अवेटेज फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ आखिरकार आज (19 सितंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.  सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित, इस कोर्टरूम ड्रामा में जॉली एलएलबी सीरीज़ के दोनों पॉपुलर वकील, पहली फिल्म से अरशद वारसी और सीक्वल से अक्षय कुमार, एक साथ कोर्टरूम में आमने-सामने नजर आ रहे हैं. वहीं सौरभ शुक्ला ने भी जज सुंदर लाल त्रिपाठी के किरदार में कमबैक किया है. हुमा कुरैशी और अमृता राव भी फिल्म में अहम रोल प्ले कर रही हैं. वहीं फिल्म की अच्छी एडवांस बुकिंग हुई थी और इसी के साथ अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नेटिज़न्स ने इसका रिव्यू भी सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है. जानते हैं जॉली एलएलबी 3 लोगों को कैसी लगी है.

'जॉली एलएलबी 3' लोगों को कैसी लगी? जॉली एलएलबी 3 की शुरुआत अच्छी रही है और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ भी की है. एक यूज़र ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर लिखा है, दर्शकों के लिए ढेर सारे एंटरटेनमेंट से भरपूर एक सेंसेशनल कोर्टरूम ड्रामा लेकर आ रहा है. एंडिंग में अक्षय कुमार की स्पीच आपको तालियां बजाने पर मजबूर कर देगी.

उनकी कॉमिक टाइमिंग "सनी" जैसी लगती है. अरशद वारसी ने अच्छी एक्टिंग की है और आपको सौरभ शुक्ला का एक नया अवतार देखने को मिलेगा. गजराज राव एक बेहतरीन खलनायक हैं. फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी राइटिंग है और फिर फाइनल टेक इसे और भी बेहतर बना देता है. कुल मिलाकर, एक बेहतरीन फिल्म.”

एक अन्य ने लिखा कि निर्देशक सुभाष कपूर ने एक और हिट के साथ बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे इस फ्रेंचाइज़ी की सफलता का सिलसिला शुरू हो गया है. अक्षय कुमार ने अपने वर्सेटाइल टैलेंट और स्टार पावर का प्रदर्शन करते हुए, 2025 में अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है. अपनी धारदार कहानी और दमदार अभिनय के साथ, यह फिल्म निश्चित रूप से "मस्ट वॉच" है.

 

एक और ने लिखा, “ जॉली एलएलबी 3 एक कंप्लीट पैकेज है, ह्यूमर, स्टायर,  ड्रामा, इमोशंस, और सबसे बढ़कर, एक ऐसा मैसेज जो दिल को छू जाता है...अक्षय कुमार शानदार फॉर्म में हैं. अरशद वारसी शानदार हैं. सौरभ शुक्ला फायर हैं. हुमा कुरैशी और अमृता राव को बहुत कम जगह मिलती है.

 

कई और यूजर्स ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है

 

 

रिलीज से पहले विवादों में घिर गई थी जॉली एलएलबी 3रिलीज़ से पहले, जॉली एलएलबी 3 को न्यायपालिका का मज़ाक उड़ाने के आरोप में विवादों का सामना करना पड़ा था, खासकर इसके प्रमोशनल कंटेंट और "भाई वकील है" गाने के ज़रिए. हालाँकि, बॉम्बे और इलाहाबाद उच्च न्यायालयों ने यह कहते हुए याचिकाएँ खारिज कर दीं कि व्यंग्य न्यायपालिका की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाता. बाद में, कुछ मामूली एडिटिंग के बाद, फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए प्रमाणपत्र और "16+ एडवाइजरी" के साथ मंजूरी दे दी गई थी.