एक्सप्लोरर

'कुछ रहम कीजिए...' जया बच्चन ने सरकार से फिल्म इंडस्ट्री को 'बचाने' की गुजारिश की, बोलीं- 'सिनेमा को भी निशाना बनाया जा रहा है'

Jaya Bachchan: जया बच्चन ने संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अपील की कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी कुछ प्रस्ताव लाए जाए. उन्होंने कहा कि उद्योग को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है.

Jaya Bachchan On Film Industry: समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सदस्य और  दिग्जगज अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर सदन में फिल्म इंडस्ट्री  के लिए अपनी बातें  रखती आई हैं. वहीं  मंगलवार को उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फिल्म इंडस्ट्री को बचाने और इसे जीवित रखने में मदद के लिए कुछ प्रस्ताव लाने की अपील की. 

फिल्म उद्योग को 'खत्म' करने कोशिश का लगाया आरोप
दरअसल राज्यसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा हो रही थी. इसी दौरान एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशियन जया बच्चन ने सरकार पर फिल्म उद्योग को 'खत्म' करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों का जीवित रहना मुश्किल हो गया है और सिंगल-स्क्रीन थिएटर बंद हो रहे हैं, लोग सिनेमा हॉल नहीं जा रहे हैं क्योंकि सब कुछ बहुत महंगा हो गया है.

फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है
उन्होंने कहा, 'आपने एक उद्योग को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है. पहले की सरकारें भी यही काम करती रहीं. लेकिन आज आप इसे अगले लेवल पर ले गए हैं. आपने फिल्म और मनोरंजन जगत को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है, क्योंकि आप उनका इस्तेमाल केवल अपने उद्देश्य के लिए करते हैं.' बच्चन ने उच्च सदन में कहा, 'आप क्या इस इंडस्ट्री को खत्म करना चाहते हैं? इससे बड़ा गलत काम आप नहीं कर सकते... यह एकमात्र इंडस्ट्री है जो पूरे विश्व को भारत से जोड़ती है.'

जया बच्चन ने राहत की अपील की
उन्होंने देश के दृश्य-श्रव्य उद्योग के लिए कुछ 'राहत' की अपील की और आरोप लगाया कि सिनेमा को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'मैं अपने फिल्म उद्योग की ओर से बोल रही हूं और ऑडियो-विजुअल उद्योग की ओर से इस सदन से अनुरोध कर रही हूं कि कृपया उन्हें बख्श दीजिए. प्लीज उन पर कुछ दया कीजिए. आप इस उद्योग को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया ऐसा न करें .. आज आपने सिनेमा को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है.'

निर्मता सीतारमण से जया बच्चन ने की ये गुजारिश
उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस मुद्दे पर बहुत गंभीरता से विचार करने की गुजारिश करते हुए कहा कि यह एक 'बहुत कठिन उद्योग' है. जया बच्चन ने कहा, 'मैं वित्त मंत्री से अनुरोध करती हूं कि वह इस पर विचार करें और प्लीज इस उद्योग को जीवित रखने में मदद करने के लिए कुछ लाएं.'

ये भी पढ़ें:-India's Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना पर भड़के मीका सिंह, एपिसोड को बताया 'वाहियात' बोले- 'इन गधों को रोको...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Box Office Day 22 Live: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' थमने को नहीं तैयार, 22वें दिन शाम 5 बजे तक कमा डाले 3 करोड़
'धुरंधर 2' थमने को नहीं तैयार, 22वें दिन शाम 5 बजे तक कमा डाले 3 करोड़
स्कूल में 3 बार फेल हुए अक्षय कुमार, बचपन के दोस्त संग मस्ती, बोले- लड़कियों को देखने जाते थे
स्कूल में 3 बार फेल हुए अक्षय कुमार, बचपन के दोस्त संग मस्ती, बोले- लड़कियों को देखने जाते थे
टूटेगी वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान की शादी? सनोज मिश्रा बोले- 'भगवान मेरा वनवास जल्द..'
टूटेगी वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान की शादी? सनोज मिश्रा बोले- 'भगवान मेरा वनवास जल्द..'
Anant Ambani Birthday Live: अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से लिए सेलेब्स का जामनगर पहुंचना जारी, बेटी संग काजोल भी हुईं रवाना
Live Updates: अनंत अंबानी के बर्थडे के लिए सेलेब्स का जामनगर पहुंचना जारी, बेटी संग काजोल भी हुईं रवाना

वीडियोज

समय रैना के “Still Alive” video से उठा विवाद, Shaktimaan पर टिप्पणी के बाद Mukesh Khanna का तीखा reaction
Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Chitra Tripathi: ट्रंप का सरेंडर या ईरान की कूटनीतिक फतह? | Iran US Israel War Ceasefire
Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बंगाल में बीजेपी ने एक भी मुस्लिम को नहीं दिया टिकट, 2021 के 8 कैंडिडेट से शून्य का सफर क्यों? समझें खेला
बंगाल में बीजेपी ने एक भी मुस्लिम को नहीं दिया टिकट, 2021 के 8 कैंडिडेट से शून्य का सफर क्यों?
PM मोदी के गढ़ में ओवैसी की एंट्री, यूपी विधानसभा चुनाव में बढ़ेगी बीजेपी की टेंशन?
PM मोदी के गढ़ में ओवैसी की एंट्री, यूपी विधानसभा चुनाव में बढ़ेगी बीजेपी की टेंशन?
मिलर से लास्ट दो गेंद पर नहीं बने 2 रन, जानें दिल्ली की हार के बाद क्या बोले कप्तान अक्षर पटेल?
मिलर से लास्ट दो गेंद पर नहीं बने 2 रन, जानें दिल्ली की हार के बाद क्या बोले कप्तान अक्षर पटेल?
स्कूल में 3 बार फेल हुए अक्षय कुमार, बचपन के दोस्त संग मस्ती, बोले- लड़कियों को देखने जाते थे
स्कूल में 3 बार फेल हुए अक्षय कुमार, बचपन के दोस्त संग मस्ती, बोले- लड़कियों को देखने जाते थे
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर शहबाज शरीफ खुशी से फूले नहीं समाए, बोले- 'मुनीर हमारे हीरो, अल्लाह ने आज पाकिस्तान को...'
US-ईरान सीजफायर पर शहबाज खुशी से फूले नहीं समाए, बोले- 'मुनीर हीरो, अल्लाह ने पाकिस्तान को...'
एक एकड़ पर 10000 रुपये! किसानों को इस स्कीम में पैसा दे रही छत्तीसगढ़ सरकार, ऐसे करें अप्लाई
एक एकड़ पर 10000 रुपये! किसानों को इस स्कीम में पैसा दे रही छत्तीसगढ़ सरकार, ऐसे करें अप्लाई
Viral Video: ऐसे यूथ को इजरायल भेज दो... रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो बना रहे लड़के को देख भड़क गए यूजर्स
ऐसे यूथ को इजरायल भेज दो... रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो बना रहे लड़के को देख भड़क गए यूजर्स
Embed widget