Shahrukh Khan Pet Dog: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी अपने दमदार अंदाज और प्यारे बिहेवियर से अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायल हो रहा है जिसमें वह अपने क्यूट से डॉग के साथ मुंबई की सड़कों पर ड्राइव पर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. फैंस उनके डॉगी को काफी पसंद कर रहे हैं.
शाहरुख की गोद में दिखा उनका क्यूट डॉग
हाल ही में शाहरुख खान अपनी गाड़ी में मुंबई के सड़कों पर घूमते हुए दिखे. उनके साथ उनका पेट डॉग भी था. पेट डॉग ने लाइमलाइट अपनी तरफ खींच ली. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्टर व्हाइट कलर के टी-शर्ट, बीनी कैप और गॉगल में दिख रहे हैं. वह अपनी रोल्स रॉयस कार के विंडो से देखते हुए दिखे. इसी के साथ उनका पेट डॉग भी उनकी गोद में नजर आया. जैसे ही शाहरुख की नजर पैप्स पर पड़ी, उनहोंने बड़े आराम से कार की खिड़की पर पर्दा लगा दिया.
फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी व्यूज मिल रहे हैं.
शाहरुख का आने वाला बिग प्रोजेक्ट
बता दें कि शाहरुख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर काफी बिजी शेड्यूल में हैं. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. साथ ही अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला और अभिषेक बच्चन जैसे तमाम सेलेब्स भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म अभी शूटिंग के पीरियड पर चल रही है. फैंस बेसब्री से अब इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं.
