खूबसूरत दिखने के लिए जाह्नवी कपूर ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी, खुद बताया सच, बोलीं - ‘मां के कहने पर...’
Janhvi Kapoor On Plastic Surgery: जाह्नवी कपूर हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में पहुंची थी. जहां पर एक्ट्रेस ने ‘बफेलो-प्लास्टी’ पर खुलकर बात की और कहा, 'मैंने जो किया सब सोच समझकर किया...'

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अब हिंदी सिनेमा का फेमस चेहरा बन चुकी हैं. जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का हुनर दिखाया. हाल ही में एक्ट्रेस फिल्ममेकर करण जौहर के साथ ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो ‘Two Much With Kajol and Twinkle’ में पहुंची थी. जहां पर उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाने पर खुलकर बात की.
प्लास्टिक सर्जरी पर जाह्नवी कपूर ने कही ये बात
दरअसल जाह्नवी कपूर को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर ये दावे करते रहते हैं कि एक्ट्रेस ने ‘बफेलो-प्लास्टी’ करवाई है. इन खबरों पर अब जाह्नवी ने बात की. उन्होंने कहा, मैंने अभी तक जो भी कुछ किया है. वो सब सोच-समझकर और अपनी मां की सलाह के साथ ही किया. मेरी ने हमेशा मेरा साथ दिया. अगर कोई लड़की इस तरह के वीडियो देखती है तो उसे भी लगता है कि मुझे बफेलो-प्लास्टी करानी है. अगर कुछ गलत हो जाता है तो इससे बुरा और क्या होगा. मुझे लगता है कि ट्रांसपेरेंसी बहुत जरुरी है..'
View this post on Instagram
‘धड़क’ से जाह्नवी कपूर ने शुरू किया था करियर
जाह्नवी कपूर ने अपना करियर ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘धड़क’ से शुरू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस रूही, मिली, उलझ, बवाल और गुंजना सक्सेना जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म में दखा गया था. जो कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई थी. फिल्म में जाह्नवी के साथ वरुण धवन औऱ सान्या मल्होत्रा नजर आए थे.
View this post on Instagram
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं जाह्नवी
बता दें कि जाह्नवी कपूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं. बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी. शादी के बाद कपल जाह्नवी और खुशी कपूर के पेरेंट्स बने. श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है. एक्ट्रेस का 24 फरवरी साल 2018 में निधन हो गया था. तब तक जाह्नवी की पहली फिल्म रिलीज नहीं हुई थी.
ये भी पढ़ें -
'अश्लील गाने मेरी गलती थे लेकिन..'खेसारी लाल यादव ने खुद पर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी




















