नई दिल्ली: इंटरनेट पर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज छाई हुईं हैं. अभी कुछ दिनों पहले फिल्म ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग के दौरान की एक वीडियो वायरल हो गई थी, जिसमें जैकलीन और वरुण धवन एक दूसरे को ‘वाइल्ड’ किस करते हुए नजर आ रहे थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्विटर पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रॉल भी किय था.
यही नहीं अभी हाल ही में रिलीज हुए फिल्म ‘अ जेंटलमैन’ के ट्रेलर में उनके और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच हुए किस की भी चर्चा जोरों पर है. इसके अलावा उनका टॉपलेस अवतार तो लोगों को पहले से ही खूब पसंद आ रहा था. वीडियो में जैकलीन हॉट अंदाज में पोल डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उनके डांस को देखकर लग रहा है कि वो अब इस कला में भी महारत हासिल कर चुकी हैं. खबरों की मानें तो जैकलीन अपनी किसी अपकमिंग फिल्म के लिए पोल डांस सीख रही हैं.
आपको बता दें कि जैकलीन की दो फिल्में सिनेमाघरों में जल्द दस्तक देने वाली हैं. पहली फिल्म ‘अ जेंटलमैन’ हैं, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे. ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी. इसके अलावा सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘जुड़वा’ के सीक्वल ‘जुड़वा 2’ में भी जैकलीन अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आएंगी. डेविड धवन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 29 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
यहां देखें उनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर...
