एक्सप्लोरर

Jaat Box Office Collection: सनी देओल की 'जाट' को ब्लॉकबस्टर बनने से रोक रहा 'पुष्पा 2' का प्रोडक्शन हाउस? कहां हो रही गलती

Jaat Box Office Collection: सनी देओल की जाट बॉक्स ऑफिस में गदर काटने आने ही वाली है, लेकिन पुष्पा 2 जैसी फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म को लेकर प्रमोशनल स्ट्रेटजी में कई कमियां कर दी हैं.

Jaat Box Office Collection: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर के बाद अब एक और बड़ी फिल्म सिनेमाहॉल में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का नाम है जाट और फिल्म के एक्टर हैं सनी देओल. जो नॉर्थ को ढाई किलो के हाथ का जोर दशकों तक दिखाते आए हैं. इस बार दावा किया गया है कि उनके ढाई किलो के हाथ की ताकत अब पूरा साउथ भी देखेगा.

फिल्म का ट्रेलर आने के बाद फिल्म को लेकर बज बढ़ गया है. सनी देओल असल में असली एक्शन हीरो के तौर पर माने जाते हैं. ऐसे में ऐसी धाकड़ एक्शन फिल्म लेकर आने वाले गदर 2 एक्टर का इंतजार फैंस कर रहे हैं. लेकिन एक चीज हैं जो चिंता पैदा करती है. असल में फिल्म के प्रमोशन को लेकर इसे बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस में बहुत उत्साह नहीं दिख रहा. तो चलिए जानते हैं कि कहां गलती हो रही है.


Jaat Box Office Collection: सनी देओल की 'जाट' को ब्लॉकबस्टर बनने से रोक रहा 'पुष्पा 2' का प्रोडक्शन हाउस? कहां हो रही गलती

पुष्पा 2 जैसा बनने से रोका जा रहा जाट को
जाट को उसी प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स ने बनाया है जिसने अल्लू अर्जुन का ब्लॉकबस्टर पुष्पा 2 को बनाया है. 1200 करोड़ के ऊपर घरेलू मार्केट में बिजनेस करने वाली पुष्पा 2 जैसा ही दम जाट में भी दिख रहा है.

दरअसल पुष्पा 2 को हिंदी दर्शकों के बीच ज्यादा देखा गया और फिल्म को सिर्फ हिंदी से 800 करोड़ के ऊपर कमाई मिली, जबकि साउथ में ये करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रही.

पुष्पा 2 को हिंदी में पसंद किए जाने की बड़ी वजह इसका एग्रेसिव प्रमोशन था. फिल्म का ट्रेलर बिहार के पटना में रिलीज किया गया था. तो वहीं फिल्म से जुड़ी टीम पूरे नॉर्थ इंडिया में घूम-घूमकर प्रमोशन में जुटी रही.

इसका जो नतीजा आया वो इतिहास बन गया. लेकिन जाट को लेकर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा. फिल्म के प्रमोशन पर खास जोर नहीं दिया जा रहा.

कहां गलती कर रहे मेकर्स
जाट के मेकर्स जैसे पुष्पा 2 को हिंदी में पॉपुलर करने में लगे हुए थे वैसे ही वो जाट को साउथ में पॉपुलर करने के लिए प्रमोशन कर सकते हैं. हिंदी दर्शकों के बीच वैसे भी सनी देओल बड़े स्टार हैं.

यहां ज्यादा प्रमोशन नहीं भी किया जाएगा तो काम चल सकता है लेकिन साउथ की मार्केट को अगर साउथ के मेकर्स ही नहीं पकड़ पाएंगे तो ये फिल्म के लिए बड़ा नुकसानदायक हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

जाट का ओपनिंग डे कलेक्शन कितना हो सकता है
कई ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, फिल्म पहले दिन 9-15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है. अगर प्रमोशन हुआ तो ये कमाई और बढ़ सकती है. इसके बाद, फिल्म की कमाई में बढ़त और कमी इस बात पर डिपेंड करेगी कि फिल्म को लेकर वर्ड ऑफ माउथ कैसा है.

गदर 2 के बाद वापसी कर रहे सनी देओल
सनी देओल ने साल 2023 में ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर गदर 2 देकर सबको चौंका दिया. दर्शकों के बीच उन्हें देखने की चाहत और बढ़ गई है क्योंकि वो 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.

बता दें कि जाट एक हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म होने वाली है जिसमें विनीत कुमार सिंह और रणदीप हुड्डा भी अहम रोल में हैं. फिल्म को गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है.

और पढ़ें: 'छावा' ने 52वें दिन तोड़े 10 रिकॉर्ड, विक्की कौशल की फिल्म ने रचा इतिहास!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Kerala Story 2 BO Day 14: 'द केरल स्टोरी 2 ने 14वें दिन भी काटा बवाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड
'द केरल स्टोरी 2 ने 14वें दिन भी काटा बवाल, 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड
'ऐसी फिल्म आजतक नहीं बनी' अब बॉक्स ऑफिस पर 'प्रलय' लाएंगे रणवीर सिंह, 300 करोड़ है बजट
'ऐसी फिल्म आजतक नहीं बनी' अब बॉक्स ऑफिस पर 'प्रलय' लाएंगे रणवीर सिंह, 300 करोड़ है बजट
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget