Jaat Box Office Collection Day 19: सनी देओल की जाट का खुमार अभी भी खत्म नहीं हुआ है. सनी पाजी के फैंस अब भी उनकी फिल्म देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं इस बात का अंदाजा तो आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि साथ में ही रिलीज हुई बंपर कमाई करने वाली बड़ी साउथ फिल्म 19वें दिन की कमाई से मात खाती दिख रही है.

10 अप्रैल को रिलीज हुई पाजी की फिल्म के 19वें दिन की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है और साथ में ये भी जानेंगे कि जाट ने कमाई के मामले में किस साउथ सुपरस्टार को पटखनी दे दी है.

जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नीचे टेबल में जाट की हर दिन की कमाई अलग-अलग देख सकते हैं. इसमें 15 दिनों का कलेक्शन (81.75 करोड़ रुपये) ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, और बाकी 4 दिनों का कलेक्शन सैक्निल्क के मुताबिक है. आज का यानी 19वें दिन की कमाई से जुड़ा डेटा 10:10 बजे तक का है और फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

दिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन ( करोड़ रुपये में)
Jaat Box Office Collection Day 19.62
Jaat Box Office Collection Day 27
Jaat Box Office Collection Day 39.95
Jaat Box Office Collection Day 414.05
Jaat Box Office Collection Day 57.30
Jaat Box Office Collection Day 66
Jaat Box Office Collection Day 74.05
Jaat Box Office Collection Day 84.27
Jaat Box Office Collection Day 93.95
Jaat Box Office Collection Day 103.90
Jaat Box Office Collection Day 115.09
Jaat Box Office Collection Day 121.80
Jaat Box Office Collection Day 131.93
Jaat Box Office Collection Day 141.46
Jaat Box Office Collection Day 151.38
Jaat Box Office Collection Day 160.85
Jaat Box Office Collection Day 171.30
Jaat Box Office Collection Day 181.96
Jaat Box Office Collection Day 190.54
Jaat Total Box Office Collection86.41

जाट ने साथ में रिलीज हुई गुड बैड अग्ली को दे दी मात!

जाट और गुड बैड अग्ली दोनों के मेकर्स एक ही हैं. मैथ्री मूवी मेकर्स ने एक ही दिन तमिल फिल्म अजित कुमार की गुड बैड अग्ली और हिंदी फिल्म जाट को रिलीज किया. गुड बैड अग्ली ने पहले दिन 29.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली और जाट ने 9.62 करोड़ की. साउथ फिल्म का बजट भी ज्यादा था जिसे करीब 200 करोड़ में बनाया गया है. लेकिन आखिरी दिनों में जाट गुड बैड अग्ली पर भारी पड़ती नजर आ रही है.

जहां अजित कुमार की फिल्म ने 19वें दिन अभी तक 51 लाख ही कमाए हैं तो वहीं जाट इससे आगे निकल चुकी है. जाट का बजट भी तमिल फिल्म से आधा है. सिर्फ 100 करोड़ में बनी जाट को बजट निकालने के लिए सिर्फ 14 करोड़ और कमाने हैं तो वहीं गुड बैड अग्ली ने सैक्निल्क के मुताबिक अभी तक 151 करोड़ ही कमाए हैं. इसका मतलब इसे अपना बजट निकालने के लिए 49 करोड़ और कमाने होंगे. 

कल तीसरे रविवार की कमाई में भी जाट गुड बैड अग्ली से थोड़ा सा पीछे ही रही है. साउथ फिल्म ने 2.04 करोड़ रुपये तो जाट ने 1.96 करोड़ कमाए थे. यानी हर मामले में जाट अब तमिल स्टार अजित कुमार पर भारी पड़ती दिख रही है.

जाट के बारे में

जाट को साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी खूंखार रोल में दिखे हैं. तो वहीं राम्या कृष्णन, जगपति बाबू, रेजिना कैसेंड्रा और सैयामी खेर भी अहम रोल में हैं.