कोरोना वायरस के चलते सेलेब्स इन दिनों अलग- अलग तरीके से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. फैंस भी अपने फेवरेट सेलेब्स के साथ इन्हें इंजॉय करते दिख रहे हैं. हाल ही में एक्टर ईशान खट्टर ने क्वरांटाइन डांस शेयर किया है. ईशान खट्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपने डांस स्किल्स दिखाते नजर आ रहे हैं.
ईशान ने ये वीडियो शेयर करते हुए इसे लिखा, ''माना आपके पास लिमिट है. लेकिन फिर भी आप मूव कर सकते हैं. डांसिंग इन ट्विलाइट.'' ईशान का ये डांस उनके फैंस और फ्रेंड्स को खूब पसंद आ रहा है. कुछ ही वक्त में वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
ईशान की इस वीडियो पर श्रद्धा कपूर ने कमेंट किया है. उन्होंने कहा कि तुम बहुत अच्छे डांसर हो. श्रद्धा के अलावा विक्की कौशल, मनीष मल्होत्रा, रसिका दुग्गल और सिद्धार्थ चतुर्वेदी समेत कई एक्टर्स ने कमें की है. इससे पहले भी ईशान ने अपना डांस वीडियो शेयर किया था.