Yoga Day 2025: बॉलीवुड सितारों में दिखा योग का जबरदस्त जोश, मलाइका अरोड़ा से शिल्पा शेट्टी तक ने यूं किया सेलिब्रेट
International Yoga Day 2025: बॉलीवुड सितारे भी इंटरनेशनल योगा डे मना रहे हैं. कई सितारों ने अपने योग की अहमियत के बारे में बात करते हुए वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं.

International Yoga Day 2025: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड सितारों में जबरदस्त जोश दिखा. शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, ईशा कोप्पिकर, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा से लेकर नीतू कपूर ने योग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए हैं. इन वीडियोज में वो अधोमुखश्वानासन से लेकर धनुरासन, चक्रासन, भेकासन, गोमुखासन, हलासन, सर्वांगासन और शीर्षासन तक हर योगासन का अभ्यास करती दिखीं.
मलाइका अरोड़ा
सभी सितारों ने अपने फैंस को योग के लिए इंस्पायर किया और बताया कि ये सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि मन और आत्मा के लिए भी कितना जरूरी है. मलाइका अरोड़ा ने योग दिवस पर एक शानदार वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'योग सिर्फ एक दिन करने की चीज नहीं है, ये तो पूरी जिंदगी के लिए है. अगर दिन की शुरुआत योग से होती है, तो अंत शांति और शुक्रिया के एहसास के साथ होता है. यही असली सुकून है.'
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए योग दिवस पर अपनी बात बड़े ही गहरे अंदाज में रखी. उन्होंने लिखा- 'जब हमारे पास कोई चीज एक ही होती है, तो उसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है. इस बार की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' है. हमारी जिंदगी में बैलेंस बहुत जरूरी है, चाहे वो शरीर का हो, मन का हो या आत्मा का. अच्छी सेहत को कमाना पड़ता है, संभालकर रखना पड़ता है. योग सिर्फ पोज नहीं, बल्कि सोच है. ये सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी धरती और समाज के लिए है.'
View this post on Instagram
नीतू कपूर
नीतू कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ योग करते हुए वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'सबसे अच्छी विरासत कोई चीज या पैसा नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए प्यार और योग जैसी अच्छी आदतें हैं.'
View this post on Instagram
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने योग दिवस की इस साल की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' को ध्यान में रखते हुए कैप्शन में लिखा- 'योग सिर्फ शरीर को नहीं, पूरे समाज को जोड़ने की ताकत रखता है. जैसे हम योग में सांसों पर ध्यान देते हैं, वैसे ही हमें साफ हवा की अहमियत भी समझनी चाहिए. साफ हवा चाहिए तो धरती को भी सेहतमंद रखना होगा. हमें मिलकर आवाज उठानी होगी ताकि देशभर के सभी लोग भी साफ हवा को प्राथमिकता दें.'
View this post on Instagram
नेहा धूपिया
वहीं नेहा धूपिया ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'योग ने मेरी जिंदगी बदल दी है. ईशा कोप्पिकर ने भी योग करते हुए वीडियो शेयर की और खूबसूरत मैसेज लिखा- जब जब शरीर लय में चलता है और सांसें आराम से बहती हैं, तो इंसान खिलने लगता है.
अनुपम खेर
अनुपम खेर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं. उन्होंने बिग एपल के टाइम्स स्क्वायर में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भारत की अगुवाई करने पर गर्व जाहिर किया. उन्होंने टाइम्स स्क्वायर में मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं. एक वीडियो में अनुपम खेर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं- 'नमस्ते, इस दुनिया की सबसे फेमस जगह पर योग करते देखना बहुत अच्छा लगता है. मैं बचपन से अपने दादा जी को योग करते हुए देखता आया हूं. योग सिर्फ हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं है, बल्कि हमारे मन के लिए भी बहुत फायदेमंद है. ये एक शानदार पहल थी.'
View this post on Instagram
दूसरी तस्वीरों और वीडियो में अनुपम खेर को टाइम्स स्क्वायर में लोगों के साथ योग करते हुए देखा जा सकता है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा- 'टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क में योग, मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात थी कि मैं भारत की तरफ से 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस पॉपुलर जगह पर मौजूद रहा. धन्यवाद मुझे इस खास आयोजन में बुलाने के लिए. इस शानदार माहौल में योग करना अद्भुत एहसास था. जय हिंद.'
रकुल प्रीत सिंह
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित 'फिट इंडिया कल्ट योगाथन' कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और मधुरिमा तुली भी पहुंचींय इस दौरान उन्होंने लोगों को फिटनेस के लिए जागरूक किया. रकुल प्रीत सिंह ने भी योग और फिटनेस को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया. उन्होंने कहा- 'फिटनेस मेरे और जैकी के लिए सिर्फ एक ऑप्शन नहीं, बल्कि जिंदगी जीने का तरीका है. ये कोई शॉर्टकट या सिर्फ पतले रहने का उपाय नहीं, बल्कि एक जुनून है. योग, वेलनेस और फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है.'
जैकी भगनानी
जैकी भगनानी ने कहा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ी है. यहां मंत्री से मिलकर काफी अच्छा लगा, क्योंकि मंत्री खुद 'साइक्लोथॉन' और 'हर रविवार साइकिल चलाओ' जैसी पहल का हिस्सा हैं. मैं पहले कभी 150 किलो का था और अब 75 किलो वजन कम कर चुका हूं. आज इस पहल का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है.'
राजकुमार राव
राजकुमार राव ने योग करते हुए फोटोज शेयर कीं और लिखा- कृतज्ञता, अनुशासन, शांति. योग मुझे ये तीनों देता है. इस इंटरनेशनल योगा डे 2025, आइए हम सब एक साथ मिलकर आगे बढ़ें. आयुष मंत्रालय मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए इनकम टैक्स ऑफ इंडिया का धन्यवाद. मुंबई का धन्यवाद.
View this post on Instagram
मधुरिमा तुली
कार्यक्रम में मौजूद मधुरिमा तुली ने भी योग को लेकर अपने लगाव के बारे में बताया. उन्होंने कहा- 'मैं 10 साल की उम्र से योग कर रही हूं. मुझे योग मेरे माता-पिता ने सिखाया था. आज यह देखकर बहुत गर्व होता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. योग भारत का दुनिया को दिया गया अनमोल तोहफा है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना मोदी जी की कोशिशों की वजह से ही मुमकिन हो पाया है.'
Source: IOCL





















