एक्सप्लोरर

Indias Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया थाने जाकर क्यों नहीं दर्ज करा रहे बयान? पुलिस से यूट्यूबर ने की ये गुजारिश

Indias Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया समन भेजने के बाद भी पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे हैं.ऐसे में सवाल ये है कि समन जारी होने के बाद भी रणवीर अपना बयान क्यों दर्ज नहीं करा रहे हैं.

Indias Got Latent Controversy: इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में रणवीर इलाहाबादिया समन भेजने के बाद भी पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में उन्हें खार पुलिस ने दूसरी बार समन भेजा है. अब सवाल ये है कि समन जारी होने के बाद भी रणवीर इलाहाबादिया थाने जाकर अपना बयान क्यों दर्ज नहीं करा रहे हैं?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को पुलिस ने गुरुवार को थाने में तलब किया है. सूत्रों के मुताबिक रणवीर इलाहाबादिया पुलिस स्टेशन आने से घबरा रहे हैं. ऐसे में यूट्यूबर ने पुलिस से एक खास अपील की है.

पुलिस से यूट्यूबर ने की ये गुजारिश
इंडिया गॉट लेटेंट विवाद को लेकर मुंबई की खार पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क किया और पूछताछ के लिए खार पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा है. रणवीर इलाहाबादिया ने गुजारिश की कि उसका बयान पुलिस स्टेशन में बुलाकर न लिया जाए लेकिन पुलिस ने उसकी सिफारिश को खारिज करते हुए थाने में हाजिर होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा है.

समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा दूसरा समन
अभद्र कमेंट्स को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने गुरुवार को समय रैना को दूसरी बार समन भेजा. साइबर सेल ने समय रैना को 17 फरवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया है. समय रैना के वकील ने साइबर सेल को बताया था कि समय रैना अमेरिका में हैं और वह 17 मार्च को देश लौटेंगे. वहीं, साइबर सेल ने समन भेजकर रैना को 17 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया है. इससे पहले साइबर पुलिस ने बुधवार को शो में शामिल 40 लोगों की पहचान करने का दावा किया था.

सिद्धार्थ तेवतिया को भी पुलिस ने किया कलब
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सिद्धार्थ तेवतिया (बप्पा) को भी तलब किया और अपना बयान दर्ज कराने को कहा है. तेवतिया शो में बतौर जज शामिल थे. साइबर सेल शो में शामिल होकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले और अश्लीलता फैलाने के आरोप में चिन्हित अन्य लोगों को भी समन भेजेगी. इस लिस्ट में रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, राखी सावंत, महीप सिंह, दीपक कलाल समेत अन्य मेहमानों के नाम शामिल हैं.

अपूर्वा मुखीजा ने दर्ज कराया था बयान
इसी बीच, अश्लील कमेंट्स को लेकर कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा बुधवार को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया. जानकारी के अनुसार, उन ज्यूरी को भी तलब किया गया है, जो इस शो में कभी न कभी आए हैं.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरोपियों को भेजा समन
वहीं, ‘अश्लील जोक्स’ पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरोपियों को समन भेजा है. गुवाहाटी पुलिस ने भी रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मुखीजा, समय रैना समेत मामलों से जुड़े अन्य लोगों को तलब किया है. मामले को लेकर गुवाहाटी पुलिस मुंबई पहुंची और जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'शाहरुख, सलमान और अक्षय के साथ अब काम नहीं करूंगा...', डायरेक्टर ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिल्ली क्यों पहुंचे डीके शिवकुमार, क्या हाईकमान से फिर होगी मीटिंग, खुद दिया जवाब
अचानक दिल्ली क्यों पहुंचे डीके शिवकुमार, क्या हाईकमान से फिर होगी मीटिंग, खुद दिया जवाब
दिल्ली में ठंड बढ़ते ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की डिमांड, 3 दिन में 4200 मेगावाट के पार
दिल्ली में ठंड बढ़ते ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की डिमांड, 3 दिन में 4200 मेगावाट के पार
KL Rahul Record: डेथ ओवरों में केएल राहुल ने रचा नया कीर्तिमान, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज!
डेथ ओवरों में केएल राहुल ने रचा नया कीर्तिमान, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज!
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Advertisement

वीडियोज

चुनाव करीब..Yogi सरकार को याद आए घुसपैठिए? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
मौलाना मदनी को जिहाद पसंद है !
'जिहाद' वाला पाठ फैलाएंगे फसाद?
कोयला खदान पर छिड़ा संग्राम,  ग्रामीण ने पुलिस को खदेड़ा!
Bollywood News: बॉलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | KFH
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अचानक दिल्ली क्यों पहुंचे डीके शिवकुमार, क्या हाईकमान से फिर होगी मीटिंग, खुद दिया जवाब
अचानक दिल्ली क्यों पहुंचे डीके शिवकुमार, क्या हाईकमान से फिर होगी मीटिंग, खुद दिया जवाब
दिल्ली में ठंड बढ़ते ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की डिमांड, 3 दिन में 4200 मेगावाट के पार
दिल्ली में ठंड बढ़ते ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की डिमांड, 3 दिन में 4200 मेगावाट के पार
KL Rahul Record: डेथ ओवरों में केएल राहुल ने रचा नया कीर्तिमान, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज!
डेथ ओवरों में केएल राहुल ने रचा नया कीर्तिमान, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज!
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Year Ender 2025: बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Blood Formation Process: इंसान के शरीर में कैसे बनता है खून, इसमें हड्डियां कैसे करती हैं मदद?
इंसान के शरीर में कैसे बनता है खून, इसमें हड्डियां कैसे करती हैं मदद?
अक्टूबर में भारत ने खरीदा 14.7 बिलियन डॉलर का सोना, जानें देश में किसने खरीदा सबसे ज्यादा गोल्ड?
अक्टूबर में भारत ने खरीदा 14.7 बिलियन डॉलर का सोना, जानें देश में किसने खरीदा सबसे ज्यादा गोल्ड?
Embed widget